गणेश चतुर्थी का त्योहार चारों तरफ रौनक भर देता है। ढोल नगाड़ों के साथ लोग भगवान गणेश को अपने घर लेकर आते हैं और उनकी पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना करते हैं। साथ ही कई तरह के पकवान भी बनाते हैं।
इन सब पकवानों के साथ -साथ लोग अपने घरों में स्पेशल मोदक भी बनाते हैं जो भगवान गणेश को काफी प्रिय है। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाना का तरीका।
विज्ञापन
2 of 6
हेल्दी फूड
बनाने के लिए सामग्री
चावल का आटा- 2 कप
गुड़- 1.5 कप (बारीक)
कच्चा नारियल- 2 कप कद्दूकस हुआ
काजू और किशमिश- इच्छानुसार
इलायची- 5 से 6
घी- 1 टेबल स्पून
नमक- आधी छोटी चम्मच
पढ़ें- 58 साल के बाद गणेश चतुर्थी के दिन बन रहा विशेष संयोग, शनिदेव हो रहें हैं मार्गी
विज्ञापन
3 of 6
हेल्दी फूड
बनाने की विधि- स्टेप वन
सबसे पहले मोदक में भरने के लिए पिट्ठी बनाए। इसके लिए गुड़ और नारियल को कढ़ाही में डालकर गरम करने के लिए रख दें। इसे तब तक हिलाते रहे जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न बन जाए। इस मिश्रण में किशमिश और इलायची मिला दें।
4 of 6
हेल्दी फूड
बनाने की विधि- स्टेप दो
अब 2 कप पानी में एक छोटा चम्मच घी डालकर गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही पानी उबल जाए गैस बंद कर दें। अब इसमें चावल का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाए। इसके बाद इस मिश्रण को करीबन 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
विज्ञापन
5 of 6
हेल्दी फूड
बनाने की विधि- स्टेप तीन
चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम करके आटा गूंथ लें ध्यान रहे कि आटा मुलायम ही रहे। अब घी की सहायता से मोइन तैयार कर लें। इसके बाद थोड़ा सा आटा लें और उसे चाहे तो छोटे साइज का बेल ले या फिर हथेली से ही बड़ा कर लें।
बनाने की विधि- स्टेप चार
इसके बाद इसमें बीच में पिट्ठी को भरें और उंगलियों से मोड़ते हुए मोदक का शेप दें। अब किसी बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर खौलने दें और उसके ऊपर छलनी या फिर किसी स्टैंड के ऊपर मोदक को रखे और ढक दें। ऐसा करने से मोदक भाप से 10 से 15 मिनट बाद पक जाएगें।