फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चों को करें खुश घर पर बनाकर खिलाएं 'इडली बर्गर', जानें बनाने की विधि

Thu, 14 Nov 2019 10:21 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Facebook
किसी व्यंजन में थोड़ा अलग स्वाद का तड़का जोड़ दिया जाए तो एक नई रेसिपी का जन्म हो जाता है। इसी तरह फास्ट फूड के साथ किया गया हेल्दी एक्सपेरिमेंट बच्चों को खुश भी कर सकता है और स्वाद के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य भी बना रहता है। तो आज चिल्डर्न डे यानी बाल दिवस के मौके पर हम आपको फास्ट फूड के साथ की गई एक्सपेरिमेंट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को बेहद पसंद आएगी। टिफिन हो या स्नैक्स बच्चे चाव से खाना पसंद करेंगे 'इडली बर्गर'। आगे की स्लाइड में जानें बनाने की विधि। 
विज्ञापन

2 of 5
हरी सब्जियां - फोटो : pixa
इडली बर्गर की सामग्री
  • 6 इडली
  • 4 चम्मच पुदीने और हरे धनिए की चटनी
  • 3 टमाटर, कटा हुआ
  • 4 प्याज, कटा हुआ
  • 1 कप तेल
  • 2 कप कटी हुई सब्जियां (मटर, गाजर और आलू)
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
  • 1 चम्मच मैदा
  • एक चुटकी हल्दी
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • आधा चम्मच हरे धनिये के पत्ते, टुकड़ों में कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

4 of 5
- फोटो : pixabay
इडली बर्गर बनाने की विधि
  • तेल गर्म करे और इडली को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इस बात का ध्यान रहे कि बाहर से यह क्रिस्पी हो और अंदर से नरम।
  • इडली एक साइड पर चटनी लगाएं।
  • कटी हुई सब्जियों को उबाल लें। पानी निकालकर इन्हें ठंडा होने दें।
  • प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर इसे कुछ देर भूनें और इसे ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : facebook
  • सब्जियों और प्याज के मिश्रण को मैश करें। इसमें मैदा, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इडली के साइज के ही कटलेट बनाएं। कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें।
  • 7.बर्गर को कैसे असेंबल करें: कटलेट को बीच में लगाएं और इसी के साथ इसमें टमाटर और प्याज के स्लाइस लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें