फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ से लेकर ब्यूटी के लिए रामबाण है काली मिर्च, फायदे जानकर आज ही कर लेंगे डाइट में शामिल

Thu, 03 Jan 2019 04:51 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
काली मिर्च में पिपरिन नामक तत्व पाएं जाता है जो इसके स्वाद को खास बनाता है - फोटो : social media
हम अपनी रोजमर्रा के जीवन में खाना बनाते वक्त बहुत सारे मसालों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें कुछ हमारी हेल्थ पर बुरा असर भी डालते हैं, तो वहीं बहुत सारे ऐसे हैं जो हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही मसाले के बारे में जो हमारे स्वास्थ और ब्यूटी के लिए बहुत लाभकारी है।

औषधीय गुणों से भरपूर काली मिर्च हमारे स्वास्थ और स्किन के लिए रामबाण है। काली मिर्च में पिपरिन नामक तत्व पाएं जाता है जो इसके स्वाद को खास बनाता है। काली मिर्च में आयरन, पौटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम, विटामिन ए और सी के अलावा कई अन्य पोषक तत्व पाएं जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
काली मिर्च का तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए यह स्वास्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद है - फोटो : social media
काली मिर्च की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए यह स्वास्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद है। ज्यादातर लोग सर्दी के मौसम में चाय और सब्जी में इसका इस्तेमाल करते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें, इसका ज्यादा सेवन हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसका नियमित मात्रा में ही सेवन करें। 
विज्ञापन

3 of 8
रोजाना गुनगुने पानी में 10-12 काली मिर्च डालकर  सेवन करें - फोटो : social media
काली मिर्च स्वास्थ के लिए फायदेमंद
सर्दियों में दर्द की समस्या ज्यादा देखने के मिलती है। कई बार लोगों को मांसपेशियों में दर्द देखने की शिकायत होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना गुनगुने पानी में 10-12 काली मिर्च डालकर सेवन करें तो आपको जल्दी ही राहत महसूस होगी। 
 

4 of 8
सर्दी -खांसी में आराम - फोटो : file photo
सर्दी -खांसी में आराम
काली मिर्च के साथ सोंठ तथा पीपल को बराबर मात्रा में चूर्ण बनाकर शहद के साथ मिक्स करके खाने से खांसी और जुकाम जल्द ही दूर हो जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
काली मिर्च कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमारे शरीर को बचाता है - फोटो : social media
कैंसर से बचाव
काली मिर्च कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमारे शरीर को बचाता है। एक शोध के अनुसार, काली मिर्च का रोजाना सेवन करने से स्तन कैंसर की गांठ नहीं बनती है। साथ ही इसमें विटामिन सी, फ्लैवोनॉयड्स, कारोटेन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कैंसर से बचाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
काली मिर्च से ब्यूटी के फायदे - फोटो : social media
काली मिर्च से ब्यूटी के फायदे
जिनके चेहरे पर बढ़ती उम्र के साथ निशान और झूर्रिया नजर आने लगते हैं, उन लोगों के लिए काली मीर्च का फैसपैक बेहद काम आएगा। इसके लिए काली मिर्च में एक चम्मच दही मिलाकर कुछ देर तक चेहरे पर लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों में इसका असर आपके चेहरे पर साफ नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
मुंहासे से छुटकारा  - फोटो : social media
मुंहासे से छुटकारा 
अगर आप मुंहासों की परेशानी से तंग आ चुके हैं, तो काली मिर्च आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। इसके लिए आपको काली मिर्च में शहद मिक्स करके फैसपैक तैयार करके इस्तेमाल करना है। ध्यान रखें इस पैक का हफ्ते में एक दिन ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

8 of 8
बालों में उतपन्न होने वाले रूसी जड़ से खत्म हो जाएंगे - फोटो : social media
बालों में रूसी 
एंटी बैक्टीरियल और एंटी फ्लेमेटरी से भरपूर काली मिर्च आपके बालों में रूसी को खत्म करने के लिए भी मददगार है। इसके लिए आपको काली मिर्च में एक कप दही मिलाकर बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ना होगा। इसके बाद बालों को ताजे पानी से धो लें और अगले दिन शैम्पू करें इसे हमारे बालों में उतपन्न होने वाले रूसी जड़ से खत्म हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें