फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन को चुटकियों में छू मंतर कर देता है ये होममेड ड्रिंक, आज से कर दें पीना शुरू

Sun, 30 Dec 2018 08:44 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
obesity
आज के इस दौर में हर तीसरा शख्स मोटापे से परेशान है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपकी इस परेशानी को हम थोड़ा कम कर सकते हैं। जिम जाकर एक्सरसाइज और कड़ी डाइटिंग के बारे में बहुत सुना होगा और आपने कोशिश भी की होगी और फिर थक हार के छोड़ दिया होगा, लेकिन हम आपको बहुत आसान तरीका बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप मोटापे से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
weight loss drink - फोटो : instagram
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है। हम आपको एक होममेड डीटॉक्स ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। अगर आप इस ड्रिंक को लगातार एक हफ्ते तक सोने से पहले पिएंगे तो निश्चित तौर पर आपके शरीर का एक्सट्रा फैट निकल जाएगा और आपका वजन भी कम होगा। इसके अलावा यह ड्रिंक आपको हेल्दी भी रखेगी।
विज्ञापन

3 of 5
corainder leaves
इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए सामग्री:
- एक कप पानी
- एक नींबू का जूस
- एक बंच पार्सले या धनिया
- एक टेबलस्पून घिसी हुई अदरक
- एक मीडियम साइज कटा खीरा
- एक टेबलस्पून ऐलोवेरा जूस
- एक चुटकी काली मिर्च

4 of 5
aloe vera
इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विधि
इस हेल्दी ड्रिंक को बनाना बहुत आसान है। सारी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें। आपकी ड्रिंक बनकर तैयार है। एक हफ्ते तक सोने से पहले इस ड्रिंक को रोजाना जरूर पिएं। इसके सेवन से आपका वजन तो कम होगा ही साथ ही कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weight loss drink - फोटो : file photo
इस हेल्दी ड्रिंक को पीने के फायदे
जैसा कि हमने बताया यह ड्रिंक आपका वजन कम करने में तो मदद करती ही है। इसके साथ ही यह आपके इम्यून सिस्टम को जरूरत अनुसार बूस्ट करती है और आपके शरीर में हॉर्मोन को बैलेंस करती है। इसके अलावा यह शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मददगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें