फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: कितने तरीके की होती है कॉफी? जानें कैसे बनती है अलग-अलग तरह की कॉफी

Sat, 22 Jul 2023 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काॅफी के प्रकार - फोटो : pixabay
Different Types of Coffee: कई लोगों को कॉफी पीने का शौक होता है। चाय या कॉफी का सेवन आदतन भी होता है। लोगों को दिन में दो तीन बार कॉफी पीने की आदत होती है। अक्सर लोग ऊर्जा बनाए रखने के लिए कॉफी का सेवन करते हैं। दफ्तर में दिनभर बैठकर काम करने वाले लोग थकान और ऊर्जा को कम करने के लिए कॉफी पीते हैं। हालांकि बहुत सारे लोगों को यह पता ही नहीं होता कि कॉफी कितने प्रकार की होती है। अक्सर जब उनसे लोग पूछते हैं कि किस तरह की कॉफी पीना पसंद करेंगे तो लोग समझ नहीं पाते। उनके लिए कॉफी का अर्थ चाय जैसी साधारण सी एक ड्रिंक से है। कई बार किसी कैफे में जाते हैं और मेन्यू कार्ड पर अलग अलग तरह की कॉफी देखकर आप असमंजस में पड़ जाते हैं कि आपको कौन सी कॉफी ऑर्डर करनी है। आइए जानते हैं कि कॉफी कितने प्रकार की होती है, ताकि आप अपने मनपसंद स्वाद की कॉफी आसानी से ऑर्डर कर सकें।
विज्ञापन

2 of 5
काॅफी के प्रकार - फोटो : Istock
एस्प्रेसो

एस्प्रेसो प्योर डार्क और स्ट्रांग कॉफी होती है। इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं होता और न ही चीनी मिलाई जाती है। इसे ब्लैक काॅफी भी कह सकते हैं, जो काफी स्ट्रोंग होती है।

डौपियो

डौपियो डबल एसप्रेसो होती है। डोपियो में एसप्रेसो की मात्री दोगुनी हो जाती है। अधिक कॉफी पीने वाले डौपियो ऑर्डर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काॅफी के प्रकार - फोटो : pixabay
एमेरिकानो

एस्प्रेसो और गर्म पानी के मिश्रण से तैयार होने वाली कॉपी है। इसमें एस्प्रेसो कॉफी में गर्म पानी मिलाया जाता है, जिससे ये कम स्ट्रोंग लगती है। लेकिन इसकी गिनती भी ब्लैक कॉफी में होती है।

कैपेचीनो

इस तरह की कॉफी में एस्प्रेसो में दूध और मिल्क फाॅम का उपयोग होता है। काॅफी में स्टीम्ड दूध मिलाया जाता है और ऊपर से दूध का झाग बनाया जाता है। तीनों का मात्रा समान होती है।

4 of 5
काॅफी के प्रकार - फोटो : pixabay
लाटे

लाटे में भी एस्प्रेसो, स्किम्ड मिल्क और दूध का झाग तीनों ही शामिल किया जाता है। यह कैपेचीनो की तरह ही होती है लेकिन लाटे में दूध की मात्रा अधिक होती है।

मोका

एक प्रकार की कॉफी मोका होती है। लाटे की तरह ही मोका कॉफी मिल्क फाॅर्म, स्किम्ड मिल्क और एस्प्रेसो से बनती है, हालांकि मोका में हॉट चॉकलेट भी शामिल होती है। जिससे इसका स्वाद अधिक मजेदार बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काॅफी के प्रकार - फोटो : pixabay
कोरटाडो

कोरटाडो कॉफी स्किम्ड मिल्क और एस्प्रेसो से बनती है। इसमें दूध का झाग नहीं बनाया जाता, बस गर्म दूध में एस्प्रेसो मिलाया जाता है।

माकियाटो

इस तरह की कॉफी में एस्प्रेसो के साथ दूध के झाग को मिलाया जाता है। कोरटाडो की तरह इसमें गर्म दूध सामिल नहीं करते, बल्कि दूध का झाग इस्तेमाल करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें