फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Hacks: दूध स्टोर करने में होती है दिक्कत तो इन बर्तनों का करें इस्तेमाल, जल्दी नहीं होगा खराब

Thu, 19 May 2022 04:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
milk - फोटो : Pixabay
दूध ऐसी चीज है जो लगभग हर घर के रसोई में मौजूद होती है। किसी को चॉय पीना पसंद है तो कोई कॉफी के लिए दूध को रखता है। इसके साथ ही दूध पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार दूध को फ्रिज में स्टोर करने के बावजूद भी वो फट जाता है। खासतौर पर इस भयंकर गर्मी में तो दूध फ्रिज में भी खराब हो जाता है। अगर आप भी रोज फ्रिज के खराब होने से परेशान हैं तो इसे स्टोर कर रखन के तरीके में बदलाव करें। फ्रिज में दूध स्टोर कर रखने के लिए के बर्तनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए जानें किन बर्तनों में दूध को रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Milk - फोटो : Pixabay
दूध को अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो ये करीब एक सप्ताह तक नहीं खराब होगा। लोकिन इसके लिए जरूरी है कि सही तरीके और बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
milk - फोटो : Pixabay
प्लास्टिक के केन
दूध को रखने के लिए प्लास्टिक के केन आते हैं। इनमे आप दो दिन के लिए दूध को सुरक्षित रख सकती हैं। बस जरूरी है कि ये दूध अच्छी तरह से उबला और पका हो। साथ इस दूध को जब भी उबालना हो तो सीधे प्लास्टिक के केन में ना डालें। पहले इसे ठंडा कर लें। फिर प्लास्टिक के केन में डालें। 

4 of 5
milk - फोटो : iStock
कांच की शीशी
अगर फ्रिज को बार-बार बच्चे ना छूते हों तो दूध रखने के लिए कांच की शीसी का इस्तेमाल करें। क्योंकि दूध को अगर दो दिन से ज्यादा रखना है तो प्लास्टिक के कंटनेर में दूध खराब हो जाता है। इसके लिए आप कांच की शीशी का इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्रिज में कांच की शीशी को किसी बर्तन से ढंक दें। फ्रिज में रखे कांच की शीशी के दूध को भी इस्तमाल करने से पहले उबाल लें। तो इसका टेस्ट फ्रेश रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
milk - फोटो : istock
स्टील के बर्तन का करें इस्तेमाल
प्लास्टिक या कांच के केन में अगर आप दूध नहीं रख पा रही हैं तो स्टील के बर्तन में दूध को स्टोर करके रखें। स्टील के बर्तन में दूध का स्वाद खराब नहीं होता। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जिस बर्तन में दूध रख रहीं हो उसमे कोई और खाद्य पदार्थ ना लगा हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें