फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई : सर्दियों में बनाएं एलोवेरा के लड्डू, दर्द में होते हैं बेहद फायदेमंद

Sat, 14 Jan 2023 02:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलोवेरा के लड्डू - फोटो : istock
Aloe Vera Ladoo : सर्दियों के समय में अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में पुरानी चोट का दर्द भी उभर कर काफी तकलीफ देता है। ऐसे में डॉक्टरर्स लगातार लोगों को डाइट में उन चीजोंं को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनकी शरीर में गर्मी आती है। इन्ही चीजों में शामिल है ग्वारपाठा यानी कि एलोवेरा। आपने एलोवेरा को शरीर के बाहर लगाने के कई फायदे सुने होंगे। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने से लेकर चेहरे पर ग्लो लाने तक में मददगार हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा का लड्डू भी शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसी के चलते आज हम आपको एलोवेरा के लड्डू बनाने का तरीका और इसे खाने के फायदे बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
एलोवेरा - फोटो : iStock
एलोवेरा के लड्डू बनाने का तरीका 

राजस्थान के करौली में स्थित नामदेव मिष्ठान भंडार में भारी मात्रा में एलोवेरा के लड्डू बनाए जाते हैं। इसके मालिक महेश चंद्र नामा ने बताया कि, लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले पानी में ग्वारपाठे को अच्छी तरह धोया जाता है। इसके बाद उसके साइड के कांटों को निकालकर एलोवेरा को दो भाग करके उसके अंदर के गूदे को अलग बर्तन में निकाल लिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
एलोवेरा - फोटो : Pixabay
अब इसमे गेहूं का मोटा आटा लेकर उसमें मात्रा के हिसाब से देशी घी मिलाकर उसको गूंध लेते हैं। गूंधने के बाद आटे के गोल लड्डू बनाए जाते हैं। इसके बाद इन लड्डुओं को को फिर कड़ाही में डालकर देशी घी में सिकाई की जाती है। ताकि ये देशी घी से मिलने वाले लाभों को शरीर तक पहुंचा सके। इसमे भारी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।

4 of 5
एलोवेरा के लड्डू - फोटो : istock
महेश नामा के मुताबिक, उनकी दुकान पर बनने वाले लड्डू राजस्थान से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक भेजे जाते हैं। इनके सेवन से शरीर में भी काफी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा का लड्डू - फोटो : istock
जानें इसके लाभ

सर्दियों के इस मौसम में हम सभी के घर में गुड़ और तिल मिलाकर खाने की चीजें बनाई जाती हैं। इसके सेवन के शरीर में कई तरह के लाभ होते हैं। इनके अलावा आज हम आपको एलोवेरा के लड्डू खाने के फायदे बता रहे हैं।

एलोवेरा के लड्डुओं में मेवे के साथ सिका हुआ आटा होने की वजह से ये कई तरह के रोग विकारों में लाभदायक है। इसके सेवन से बुजुर्गों की हड्डियों के दर्द में काफी लाभ मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें