फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe Of The Day: सेहतमंद गाजर से तैयार करें हनी चिली कैरेट और फ्राईड कैरेट, बच्चों के लिए है हेल्दी स्नैक

Mon, 21 Nov 2022 03:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गाजर की रेसिपी - फोटो : istock
बच्चे अक्सर जंकफूड की डिमांड करते हैं। तो आप घर में ही उनके लिए अलग-अलग तरीके की डिश बनाती होंगी। घर में बनाने के बावजूद ये जंकफूड भी उतने ही नुकदानदायक होते हैं। ऐसे ेमें हर मां इन जंकफूड का हेल्दी विकल्प खोजती रहती है। ्अगर आपका बच्चा भी फ्रेंच फ्राईज और चिली पोटैटो का दीवाना है। तो उसे स्नैक्स में आलू की बजाय गाजर से तैयार फ्राईड दें। ये ना केवल खाने में टेस्टी होंगे बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेंगे। बच्चों को ये रेसिपी जरूर खिलाएं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें आलू की बजाय गाजर से तैयार फ्रेंज फ्राईज और हनी चिली कैरेट।
विज्ञापन

2 of 4
गाजर की रेसिपी - फोटो : istock
फ्रेंच फ्राईज
फ्रेंच फ्राईज तो आपने बहुत बार खाया होगा। आलू से बने ये फ्राईज कैलोरी में बहुत ज्यादा होते हैं। जिसे लगातार खाने से फैट बढ़ने लगता है। अगर आपका बच्चा भी हमेशा फ्रेंज फ्राईज की डिमांड करता है तो आप उसे गाजर से बनें फ्रेंच फ्राईज खिलाएं। इसे बनाने के लिए बस जरूरत होगी गाजर, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, तलने के लिए तेल।
विज्ञापन

3 of 4
गाजर की रेसिपी - फोटो : instagram
गाजर के फ्रेंच फ्राईज बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर ऊपरी परत को साफ कर दें। फिर इनके पतले और आधा इंच लंबे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को उबलते नमक मिले पानी में डालकर हल्का सा पका लें। इतना ही पकाएं कि ये नर्म ना हो जाएं। बस पानी को छानकर गाजर अलग रख लें। किसी बाउल में कॉर्नफ्लोर लें। इसमे सारे उबले गाजर के टुकड़ों को डालकर मिक्स कर लें। तेल गर्म करें और गाजर को डीप फ्राई कर लें। बस ऊपर से कुटी काली मिर्च और नमक डालकर बच्चों को खाने के लिए दें। 
विज्ञापन

4 of 4
गाजर की रेसिपी - फोटो : istock
बनाएं हनी चिली कैरेट
हनी चिली पोटैटो तो बहुत पसंद आता है। आप गाजर को भी आलू की तरह ही बना सकती हैं। सबसे पहले गाजर को उबालकर रख लें। इनके टुकड़े करके कड़ाही में प्याज, लहसुन के साथ भूनें। इसमे सोया सॉस, विनेगर, चिली सॉस डालें। साथ में शहद और शिमला मिर्च डालें। अच्छी तरह से भूनकर तैयार कर लें हनी चिली कैरेट। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें