फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: बच्चों की पसंदीदा नूडल्स को दें अंडे का टेस्टी ट्विस्ट, इस तरह बनाएं

Thu, 15 Dec 2022 06:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Noodles
बच्चों को नूडल्स खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो इन नूडल्स को पौष्टिक और सेहतमंद बना कर तैयार कर सकती हैं। वो सब्जियां जिन्हें बच्चे अक्सर खाने से मना कर देते हैं। उन्हें आप नूडल्स के साथ मिलाकर बच्चों को परोस सकती हैं। सर्दियों में अंडे बच्चों को ठंड से बचा सकते हैं। तो अगर बच्चों को टेस्टी और पौष्टिक दोनों साथ में खिलाना है तो एग नूडल्स बनाकर खिलाएं। इसे खाने के बाद बच्चे बाहर का जंकफूड खाना भी भूल जाएंगे और उनका पेट भी भर जाएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें एग फ्राइड नूडल्स।
विज्ञापन

2 of 5
अंडा - फोटो : Pixabay
एग फ्राइड नूडल्स बनाने की सामग्री
तीन से चार अंडे, एक पैकेड उबली नूडल्स, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, एक चम्मच रेड चिली सॉस, स्वादानुसार काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल, लहसुन बारीक कटा हुआ, आधा कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, हरी प्याज बारीक कटी करीब आधा कप, एक प्याज बारीक कटा हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
नूडल्स - फोटो : istock
एग फ्राइड नूडल्स बनाने की विधि
सबसे पहले अंडे को तोड़कर किसी बाउल में रख लें। इसमे नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं। अच्छी तरह से अंडे को फेंट लें। अब गैस पर कड़ाही गर्म करें और अंडे का घोल डालकर पकाएं। अंडे की भुर्जी बना लें और इसे किसी प्लेट में निकालकर रख लें। 

4 of 5
noodles
अब कड़ाही को दोबारा से गर्म करें। जब कड़ाही गर्म हो तो तेल दो चम्मच डाल दें। इसमे लहसुन डालें। कुछ सेकेंड भूनने के बाद शिमला मिर्च और हरी प्याज डाल दें। अच्छी तरह से दोनों चीज को भून लें। स्वादानुसार नमक मिला दें। ध्यान रहे कि नमक कम ही हो क्योंकि सोया सॉस के साथ ही अंडे की भुर्जी में भी आपने नमक डाला है। प्याज और शिमला मिर्च के अच्छी तरह से भुन जाने के बाद उबले नूडल्स को डाल दें। साथ में सोया सॉस, चिली सॉस, रेड चिली टोमैटो सॉस डालें। साथ में व्हाइट विनेगर भी डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
noodles
सभी चीजों को मिक्स करते हुए अंडे की भुर्जी भी नूडल्स के साथ मिला दें। बढ़िया से ऊपर नीचे करते हुए मिलाएं। जिससे कि सारी चीजें एकसाथ मिल जाएं। बस तैयार है गर्मागर्म एग फ्राइड नूडल्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें