बच्चों को हमेशा कुछ टेस्टी और बाहर का खाने का दिल करता है। ऐसे में हर मां सोचती है कि उसे खाने में ऐसा क्या दें जो हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी भी हो। खासतौर पर बच्चे चुकंदर और सब्जियां वगैरह खाने में आनाकानी करते हैं। अगर आपके बच्चे भी सब्जियों को खाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते तो उन्हें ब्रेकफास्ट में कटलेट बनाकर दें। सब्जियों से बने ये कटलेट बच्चों को खूब पसंद आएंगे। चुकंदर और आलू का बना कटलेट ना केवल स्वाद में लाजवाब होगा बल्कि ये काफी हेल्दी भी होगा। तो चलिए जानें चुकंदर और आलू के बने कटलेट को बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
beetroot
- फोटो : instagram
चुकंदर और आलू कटलेट बनाने की सामग्री
दो चुकंदर, दो आलू, जीरा पाउडर एक चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला एक चम्मच, तेल तलने के लिए, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन
3 of 5
potato
- फोटो : iStock
चुकंदर और आलू के कटलेट बनाने की विधि
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धो लें। फिर आलू के साथ चुकंदर को उबाल लें। जब ये दोनों उबल जाएं। तो इन्हें ठंडाकर छिलका निकाल लें। फिर किसी बाउल में आलू को मैश कर लें। साथ में चुकंदर के छिलके को निकालकर उसे भी मैश करें। मैश किए हुए चुकंदर और आलू में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा सफेद नमक मिलाएं।
4 of 5
cutlet
- फोटो : istock
साथ में बारीक कटी हरी मिर्च डालें। और हरी धनिया को भी बारीक काट कर मिला लें। स्वाद के हिसाब से थोडा सा लाल मिर्च पाउडर डालें। बच्चों के लिए बना रही हैं तो लाल मिर्च को कम ही डालें। अब सारी चीजों को अच्छे से मिला लें। अगर ये चिपक रहे हों तो चाहें तो इसमे थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च मिला सकती हैं। अब इस मिश्रण को हाथों में तेल लगाकर कटलेट का आकार दें।
कड़ाही में तेल डालें और गैस पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे कटलेट डालकर फ्राई करें। इसे सुनहरा होने तक अलट-पलट कर तलें। जब ये अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें निकालकर प्लेट में टोमैटो के साथ सर्व करें।