फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papaya: सेहत से भरपूर पपीते को खरीद रहीं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो मिल जाएगा बेस्वाद

Wed, 27 Jul 2022 05:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पपीता - फोटो : pixabay
पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही ये त्वचा की सुंदरता को भी निखारने का काम करता है। लेकिन कई बार बाजार से पपीता खरीदने में लापरवाही करने पर ये सेहत बनने के बजाय बिगाड़ भी देता है। वहीं पपीते का स्वाद भी खराब निकल सकता है। जरूरी है कि पपीता खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। पपीते में आयरन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है।
विज्ञापन

2 of 5
पपीता
मीठे पपीते की पहचान करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे कि पपीते को खरीदते समय ध्यान रखें कि बहुत वजन वाले पपीते को ना लें। मोटे और सख्त छिलके की वजह से वजन पपीते का ज्यादा लगता है। साथ ही अगर पपीता हरे रंग का दिख रहा है और बहुत सख्त है तो ऐसा पपीता कच्चा होता है और उसमे मिठास नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
पपीता
पपीते की खुशबू से भी आप पपीते के स्वाद का अंदाजा लगा सकती हैं। अगर पपीते से तेज महक और खुशबू आ रही है तो इसका मतलब की पपीता पका हुआ है। ऐसा पपीता खरीदने में वो ज्यादातर स्वाद में मीठा निकलता है। 

4 of 5
papaya
पपीता बाजार में खरीदने जा रही हैं तो उसे एक बार हल्का सा हाथ से दबाकर देखें। अगर पपीता आसानी से दब जा रहा है। तो इसका मतलब कि ये कुछ ज्यादा ही पका और गला है। ऐसे पपीते बेस्वाद होते हैं और इन्हें खऱीदने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
papaya - फोटो : iStock
पके पपीते की ये है पहचान
अगर पपीता पीले और नारंगी धारी वाला दिख रहा है तो ऐसा पपीता पका होता है और अंदर से स्वाद मिठास लिए होता है। वहीं पपीते पर अगर हरापन दिख रहा है। तो इसका मतलब कि ये पपीता कच्चा है। अगर पपीते पर पीले और नारंगी की धारी के साथ ही सफेद रंग के धब्बे दिख रहे हैं। तो इसे कतई ना खरीदें। क्योंकि इस तरह के पपीते पुराने और ज्यादा पके होने की वजह से फंगस खा चुके होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें