फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Sargi: मीठी मठरी के बिना अधूरी है करवा चौथ की सरगी, जानें इसे बनाने का तरीका

Tue, 31 Oct 2023 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Sargi: . मीठी मठरी के बिना सरगी की थाली अधूरी होती है। इसी के चलते में आज हम आपके लिए मीठी मठरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : instagram
Karwa Chauth Sargi: 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। कई दिन पहले से ही महिलाएं इस त्योहार की तैयारी में जुटी थीं। सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं और बहुत सी महिलाएं आज मेहंदी लगाएंगी। करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

कई जगहों पर इस व्रत की शुरुआत सरगी से की जाती है। सरगी की थाली सास अपनी बहु को देती है। इस थाली में सुहाग के सामान के साथ-साथ खाने का सामान भी होता है, जिसे खाकर बहु अपने व्रत की शुरुआत करती है। इस थाली में मीठी मठरी रखने की परंपरा है।



बहुत सी महिलाओं को कुरकुरी मीठी मठरी बनाने का तरीका नहीं पता होता, ऐसे में आज हम आपके लिए मीठी मठरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, ताकि आप इसे आप बनाकर अपनी सगरी में शामिल कर पाएं।  
विज्ञापन

2 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : social media
मीठी मठरी बनाने का सामान

मैदा – 2 कप
सूजी (रवा) – 1/2 कप
देसी घी – 4 टी स्पून
चीनी पाउडर– 6 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
तिल
विज्ञापन

3 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : facebook
विधि

सरगी के लिए अगर आप मीठी मठरी बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले मैदा को एक बड़े बर्तन में अच्छे से छान लें। इसके बाद इसी बर्तन में सूजी छान लें। अब दोनों को अच्छे से हाथ से मिला लें।

4 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : iStock
इसके बाद इसमें चीनी पाउडर, देसी घी और तिल डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा सा पानी डालते हुए मैदा को गूंथ लें। ध्यान रखें कि ये बहुत गीला नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : iStock
जब मैदा गुंथ जाए तो इसे कुछ समय के लिए ऐसे ही रख दें। बीस मिनट के बाद इसे एक बाद फिर से गूंथ लें। इसके बाद इस गुंथी हुई मैदा से छोटी-छोटी लोई बनाएं और उसे बेल लें।
विज्ञापन

6 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : is
बेलने के बाद इसमें कांटे की मदद से छेद कर दें, ताकि ये फूले नहीं। अब जब ये सब मठरियां बन जाएं तो एक पैन में तेल गर्म करके इन्हें तल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : instagram
ध्यान रखें मठरी को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक सेंकें। इससे इसका स्वाद बढ़ जाएगा और मठरी कच्ची नहीं रहेंगी। चाहें तो इसके ऊपर पिस्ता के टुकड़े गिरा कर मठरी को सजा लें। अब आप इसे सुबह सरगी में खा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें