फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Sargi: सरगी की थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें, करवा चौथ के व्रत में पूरा दिन रहेंगी ऊर्जावान

Tue, 31 Oct 2023 11:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर पर करवा चौथ के व्रत में सरगी की परंपरा है तो इस थाली में कुछ ऐसे खाने के सामान को   शामिल करें, जिसके सेवन से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगी।
विज्ञापन
1 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : instagram
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ खाती-पीती हैं। इस  दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और फिर पूजा करती हैं।

कई जगह तो एक दिन पहले ही महिलाएं रात में मिठाई खाकर सोती हैं, लेकिन बहुत सी जगहों पर सरगी की पंरपरा है। ये सरगी हर सास अपनी बहु को देती है। सरगी की इस थाली में सुहाग के सामान के साथ-साथ खाने के कई ऐसे समान होते हैं, जिसको खाकर महिलाएं व्रत की शुरुआत करती हैं। 

अगर आपके घर पर करवा चौथ के व्रत में सरगी की परंपरा है तो इस थाली में कुछ ऐसे खाने के सामान को शामिल करें, जिसके सेवन से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगी। इन सामानों में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन

2 of 7
Karwa Chauth Sargi
मेवा

कई मेवा ऐसे होते हैं, जिन्हें खाली पेट खाना काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में बादाम, अंजीर, मखाने, अखरोट को सरगी में खा सकते हैं। इससे शरीर में स्फूर्ति बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : Pixabay
केला

केला एक ऐसा फल है, जिसे खाने के बाद लंबे समय तक कुछ खाने की जरूरत नहीं लगती। ऐसे में सरगी में केले को जरूर शामिल करें। 

4 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : Istock
बर्फी
 
दूध से बनीं बर्फी खाकर आप अपने व्रत की शुरुआत कर सकती हैं। इसे खाकर बादाम का दूध पीने से आपका पेट भर जाएगा, जिसके बाद लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : istock
नारियल पानी

नारियल पानी में कई तत्व ऐसे पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। इससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है। अगर आप सरगी में इसका सेवन करेंगी तो आपको लंबे समय तक प्यास नहीं लगेगी।
विज्ञापन

6 of 7
Karwa Chauth Sargi
बादाम वाला दूध

इसके सेवन से आपके शरीर में शाम तक ऊर्जा बनी रहेगी। ऐसे में गर्मागर्म बादाम वाला दूध बनाकर सरगी में जरूर शामिल करें। इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karwa Chauth Sargi - फोटो : iStock
दही

दही में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके सेवन से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में चाहें तो फलों का रायता बना लें वरना मीठा दही भी आप खा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें