Karwa Chauth Sweet Recipe In Hindi: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए आस्था और प्रेम से जुड़ा खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को चांद के दर्शन, पूजा और अर्घ्य देने के साथ व्रत खोला जाता है। इस खास मौके पर घर में स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां बनाने की भी परंपरा है।
करवा चौथ पर मीठे में खीर बनाना एक अच्छा विकल्प है। इस बार आप साधारण खीर की जगह रबड़ी जैसी गाढ़ी और मलाईदार खीर ट्राई कर सकते हैं। धीमी आंच पर दूध को पकाकर बनाई गई यह खीर स्वाद में लाजवाब होती है। त्योहार के खास मौके पर इसे बनाकर आप अपने परिवार के साथ मिठास भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।