Karwa Chauth 2024 Sargi Thali Item List : करवा चौथ का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ये सुहागिनों के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। स्त्रियां इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में भूख-प्यास का लगना और खाना न खाने पर थकान, कमजोरी महसूस होना आम बात है। ऐसे में आपको अपनी सरगी की थाली में कुछ ऐसी चीजें रखना चाहिए जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।
करवा चौथ व्रत के दौरान कई महिलाओं को पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है और ऐसे में व्रत को जारी रख पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो चलिए आपको कुछ ऐसे खाद्यों के बारे में बताते हैं, जो अपनी सरगी की थाली में जरूर रखने चाहिए। व्रत से पहले इन खाद्यों का सेवन करने से थकान की समस्या भी नहीं होगी और ना ही कमजोरी होगी और आप आसानी से अपना व्रत पूरा कर सकेंगी।