फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: पति बना सकते हैं ये आसान सी मिठाई, करवा चौथ उपवास के बाद खा सकती हैं पत्नी

Fri, 18 Oct 2024 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप घर पर दूध पेड़ा बना सकते हैं, जो बनाने में बेहद आसान है और ज्यादातर लोगों को ये मिठाई पसंद आती है। चलिए बताते हैं आपको कि दूध पेड़ा बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए होगी और इसे बनाने की विधि क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
kesar peda - फोटो : instagram
रूबी शुक्ला

Karwa Chauth 2024 :
करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए दिन भर व्रत रखती हैं। निर्जला व्रत के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं। ऐसे में उन्हें भी अपने पति से कुछ सरप्राइज की उम्मीद होना आम बात है। हर किसी का प्यार जताने का अपना अलग तरीका होता है। कोई गिफ्ट के साथ पत्नी को इंप्रेस करता है तो कोई उनके लिए कुछ खास तैयारी करके। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को खुश करना चाहते हैं तो आप उनके लिए कोई अच्छी सी स्वीट डिश बनाकर उनका दिन बना सकते हैं।

अगर आप कुकिंग में ज्यादा अच्छे नहीं हैं और समझ नहीं आ रहा कि पत्नी के लिए क्या बनाएं, तो चलिए आपको एक शानदार डिश बताते हैं। जो बनाने में बेहद आसान और खाने में लाजवाब है। आप इस बार अपने हाथों से बनाई इसी मिठाई के साथ अपनी पत्नी का व्रत तोड़ें। यकीन मानिए, आपकी पत्नी आपसे खुश हो जाएगी। आप घर पर दूध पेड़ा बना सकते हैं, जो बनाने में बेहद आसान है और ज्यादातर लोगों को ये मिठाई पसंद आती है। चलिए बताते हैं आपको कि दूध पेड़ा बनाने के लिए आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए होगी और इसे बनाने की विधि क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
kesar peda - फोटो : instagram
दूध पेड़ा बनाने के लिए सामग्री
 
  • 400 ग्राम मिल्क पाउडर
  • 1 कप शक्कर पाउडर
  • एक कप दूध
  • 2 टी स्पून देसी घी
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • पिस्ता बारीक कटा
विज्ञापन

3 of 5
kesar peda - फोटो : instagram
दूध पेड़ा बनाने की विधि

स्टेप 1- दूध पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म कर लें। इसके बाद इसमें शक्कर और दूध डालें और शक्कर को पूरी तरह पिघला लें।

स्टेप 2- शक्कर पिघल जाए तो पैन में धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालना शुरू करें और इसे लगातार मिलाते जाएं, ताकि लम्स न पड़ें।

4 of 5
kesar peda - फोटो : instagram
स्टेप 3- मिल्क पाउडर डालने के बाद इस मिक्सचर को तब तक चलाते रहें, जब तक ये पैन ना छोड़ने लगे।

स्टेप 4- इसके बाद इस मिक्सचर में इलायची पाउडर डाल दें और फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 5- मिक्सचर अच्छे से मिल जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसर पेड़ा - फोटो : instagram
स्टेप 6- अब इस मिक्सचर को हाथों से तब तक मसलते रहें जब तक ये चिकना ना हो जाए।

स्टेप 7- इसके चिकना हो जाने पर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इसको पेड़े का आकार दें और ऊपर से पिस्ता लगाकर इसे गार्निश करें।

ये जितने देखने में खूबसूरत लगेंगे, उतने ही खाने में शानदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें