Dal Makhani
- फोटो : file photo
दाल मक्खनी बनाने की विधि
दाल मक्खनी बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई दाल को धो लें और कूकर में डाल दें। अब इसमें आप 2 कप पानी, नमक और सोड़ा डालकर उबलने के लिए रख दें। दाल में 1-2 सीटी आने के बाद इसे 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। ऐसा करने से दाल आसानी से घूल जाएगी। अब घी को गर्म करके इसमें सबसे पहले हींग डालिए अब इसमें दाल चीनी, तेज पत्ता और मेथी दाना डालकर अच्छे से भून लें। इसके बाद प्याज डालें और ब्राउन होने तक भून लें। प्याज भून जाने पर इसमें टमाटर की प्यूरी डालें, कद्दूकस किया हुआ अदरक, लहसून का पेस्ट डालकर इन सबको एक साथ भून लें। अब जब यह मसाला अच्छे से भून जाए तब इसमें हल्दी पाउडर, मिर्ची, नमक, गर्म मसाला और दाल मक्खनी मसाला डालकर इसे अच्छे से पका लें। जब मसालों में से घी अलग होने लगे तब इसमें 1 चम्मच क्रीम डालकर पकाएं। ध्यान रहे कि दाल को चलाते रहे ताकि मसाला चिपके नहीं। अब इसमें उबली हुई डाल डाल लें। आप अपने अनुसार दाल को गाढ़ा और पतला करने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब 3-5 मिनट तक दाल को उबले दें फिर इसमें 1 चम्मच मक्खन डाल लें। मक्खन जब अच्छे से मिल जाए तब इसमें ऊपर से थोड़ी क्रीम और हरा धनिया डालकर इसे धीमी आंच पर ढककर 1 मिनट के लिए पकने दें। लीजिए तैयार है आपकी पंजाबी स्टाइल दाल मक्खनी।इसे आप चावल और रोटी के साथ गरम-गरम परोस सकते हैं।