White Butter Recipe For Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसे पूरे देश में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण व्रत रखते हैं, घरों को सजाते हैं और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को याद करते हुए उन्हें विविध प्रकार के भोग अर्पित करते हैं।
माखन, जिसे श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोजन माना जाता है, इस जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर श्रद्धा और प्रेम से घर पर बनाया जाता है। माखन केवल एक भोग नहीं, बल्कि भगवान से जुड़ने का एक माध्यम बन जाता है। इसे तैयार करना एक धार्मिक क्रिया के साथ-साथ पूरे परिवार को एक साथ लाने वाली आत्मीय परंपरा भी है।
जब बच्चे, बुजुर्ग और युवा मिलकर इसे बनाते हैं, तो न केवल श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है, बल्कि घर का वातावरण भी भक्तिभाव से भर जाता है। आइए जानें कि घर पर श्रीकृष्ण के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट माखन कैसे तैयार करें।