Janmashtami 2024 Bhog Recipe: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन हर घर और मंदिर में लड्डू गोपाल का जन्म होता है। बहुत से लोग कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत उपवास भी रखते हैं और जन्म के बाद ही वह अपना उपवास खोलते हैं।
श्रीकृष्ण का जन्म हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है, उन्होंने अपने सगे मामा कंस के अत्याचार को खत्म करने के लिए धरती पर जन्म लिया था। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को लोग जन्मोत्सव की तरह मानते हैं।
श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। बाल गोपाल को सबसे प्रिय माखन और मिश्री है। ऐसे में आप घर पर बनी माखन मिश्री का भोग भी उन्हें लगा सकते हैं। इसके लिए चलिए आपको घर पर ही स्वादिष्ट मक्खन बनाने की विधि बताएं। ताकि आप भी बाल गोपाल को इसका भोग लगा सकें।