फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami Bhog Recipe: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं खास इस पकवान का भोग

Mon, 26 Aug 2024 08:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए आपको धनिया पंजीरी बनाने की आसान विधि बताते हैं ताकि आप इसे बनाकर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न कर सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
धनिया पंजीरी - फोटो : Amar Ujala
Janmashtami Bhog Recipe: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 26 अगस्त 2024 को पड़ रही है। ऐसे में जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है।

मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन सभी मंदिरों में कृष्ण जन्म होता है। इसके लिए मंदिरों में तमाम तरह की झांकियां सजाई जाती हैं और भजन संध्या का आयोजन होता है। इसकी धूम कई दिन पहले से ही दिखाई देने लगती है।

बहुत से घरों में भी श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाता है। अगर आप भी अपने घर में कृष्ण जन्म करने का विचार कर रही हैं तो जन्मोत्सव के बाद धनिया पंजीरी का भोग नन्हें कान्हा को अवश्य लगाएं। जन्माष्टमी के दिन धनिया पंजीरी का प्रसाद काफी अहम माना जाता है। ऐसे में आइए आपको धनिया पंजीरी बनाने की आसान विधि बताते हैं, ताकि आप इसे बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सकें।
विज्ञापन

2 of 6
धनिया पंजीरी - फोटो : istock
धनिया पंजीरी का सामान

धनिया पाउडर (सूखा धनिया) - 1 कप
घी - 1/2 कप
शक्कर - 1/2 कप
सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश) - 1/2 कप (कटे हुए)
मखाने - 1/4 कप
नारियल का बुरादा - 1/4 कप 
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
विज्ञापन

3 of 6
धनिया पंजीरी - फोटो : instagram
विधि

धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी गर्म होने के बाद उसमें धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें। जब धनिया पाउडर हल्का भूरा और खुशबूदार हो जाए, तब इसे अलग रख दें।

4 of 6
Dhania Panjiri - फोटो : instagram
इसके बाद उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और उसमें कटे हुए सूखे मेवे और मखाने को भून लें। मेवे सुनहरे हो जाएं और मखाने क्रिस्पी हो जाएं, तब इन्हें भी निकालकर अलग रख दें। अब धनिया पाउडर के साथ ही शक्कर मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
धनिया पंजीरी - फोटो : instagram
आखिर में भुने हुए धनिया पाउडर में शक्कर के अलावा भुने हुए मेवे, मखाने और नारियल का बुरादा मिलाएं। इस मिश्रण में इलायची पाउडर भी डाल दें और सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनिया पंजीरी - फोटो : instagram
इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब धनिया पंजीरी तैयार है। इसे आप भोग लगा सकते हैं। इसे आप कई दिनों पर स्टोर करके भी रख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें