फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जन्माष्टमी व्रत के दौरान खाइए ये 7 फूड, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Sun, 02 Sep 2018 12:12 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
janmashtami 2018
भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पूरे भारत में जन्माष्टमी 3 सितंबर को मनाई जा रही है। इस दिन लोग पूरी श्रद्वा और आस्था के साथ भगवान श्रीकृष्ण की अराधना करते हैं। कुछ लोग इस दिन उपवास भी करते हैं, पर ऐसा न हो कि व्रत के चक्कर में आप अपनी सेहत को ही भूल जाएं। ऐसे में जरूरी है कि व्रत करते समय आप अपनी हेल्थ का भी खास ख्याल रखें। इसके लिए आप हेल्दी डाइट लें और लगातार पानी पीते रहें। आइए जानते हैं कि व्रत में किस चीज का सेवन करें और किन लोगों को यह व्रत नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 9
healthy food
व्रत रखने से एक दिन पहले हेल्दी फूड को डाइट में शामिल करें। जिससे आपका पेट सही से काम करेगा। अगर आप ऑयली या भारी खाना खाया तो व्रत वाले दिन आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए व्रत से एक दिन पहले बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
lemon
समय समय पर नींबू पानी, नारियल पानी, ग्रीन टी और छाछ का सेवन करें। यह आफके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा और आप थका हुआ महसूस नहीं करेंगे।

4 of 9
honey
अगर व्रत के दौरान आपका कुछ मीठा खाने का मन कर रहा हो तो आप गुड़ और शहद का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मीठा खाने की ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 9
water Tap
व्रत के दौरान पूरा दिन खूब पानी पीजिये, ऐसा करने से आपका शरीर अच्छे से तर रहता है। आप पूरा दिन एक्टिव रहते हैं और आपमें काम करने की क्षमता बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 9
fruits
व्रत में उन फलों का सेवन करें जो ऑक्सीडेंट, फॉलेट, बीटा-कैरॉटिन,विटामिन सी और दूसरे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हो। इनसे आपको एनर्जी मिलती है। आप पूरा दिन बिना कमजोरी महसूस करें दफ्तर का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
thandai
आप चाहे तो व्रत के दौरान दूध से बनी ठंडाई का सेवन कर सकते हैं। ये आपको तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और साथ ही यह आपके पेट के लिए भी अच्छी होती है।

8 of 9
deep fry
अक्सर लोग व्रत खोलते समय तली चीजों का सेवन करते हैं, ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सीधा आफकी पाचन क्रिया पर असर डालते हैं। हमेशा व्रत को हल्की चीजों का सेवन कर खोलना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
diabetes
ऐसे लोगों को नहीं रखना चाहिए व्रत
-जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो या फिर जिनके खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो 
-जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता हो उन्हें भी व्रत रखने से बचना चाहिए
-शुगर के पेशेंट्स को व्रत रखना खतरनाक हो सकता है
-दिल के मरीजों को व्रत नहीं करना चाहिए
-किडनी से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को भी व्रत रखने से बचना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें