फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gud Wali Chai Recipe: गुड़ डालते ही फट जाती है चाय तो ये ट्रिक्स अपनाएं, ताकि सर्दियों में दोगुना हो जाए मजा

Wed, 12 Nov 2025 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Gud Wali Chai: सर्दियां आते ही लोग गुड़ की चाय पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगो की शिकायत होती है कि गुड़ डालते ही चाय फट जाती है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
गुड़ डालते ही फट जाती है चाय तो ये ट्रिक्स अपनाएं - फोटो : अमर उजाला
How to Make Gud Wali Chai: सर्दी के मौसम में चाय पीना शायद ही कोई नापंसद करता हो। ये न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि शरीर को गर्माहट और ऊर्जा भी देती है। वैसे तो पारंपरिक चाय में चीनी डाली जाती है, लेकिन अब लोग स्वास्थ्य को देखते हुए चीनी का सेवन अवॉयड कर रहे हैं। इसकी जगह लोग चाय में गुड़ डालना पसंद करते हैं, जो सर्दी में काफी फायदेमंद मानी जाती है। 

लेकिन अक्सर लोगों को ये शिकायत रहती है कि जब लोग चाय में गुड़ डालते हैं तो वो फट जाती है और स्वाद पूरी तरह बदल जाता है। ऐसा होने से चाय का मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर इसे रोक सकते हैं। सही तापमान, सही समय और कुछ घरेलू नुस्खे जानकर आप सर्दियों में स्वादिष्ट और क्रीमी गुड़ की चाय का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं गुड़ वाली चाय, वो भी बिना फटे।
विज्ञापन

2 of 6
चाय को गैस से उतारने के बाद गुड़ डालें
चाय को गैस से उतारने के बाद गुड़ डालें

ये सबसे जरूरी टिप है। लोगों को गलता है कि जब गुड़ की चाय बनाई जाती है, उसमें भी चीनी की तरह ही उबलते दूध में गुड़ डाल दिया जाता है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, उबलते दूध में सीधे गुड़ डालने से दूध फट जाता है। इसलिए चाय बन जाने के बाद गैस बंद कर दें और एक मिनट ठंडा होने दें, फिर गुड़ मिलाएं।

 
विज्ञापन

3 of 6
गुड़ को अलग पानी में घोलकर डालें - फोटो : Adobe stock
गुड़ को अलग पानी में घोलकर डालें

अगर गुड़ का स्वाद अच्छा चाहिए तो गुड़ को पहले घोल लें। उसके लिए पहले थोड़ा गर्म पानी लें और उसमें गुड़ घोलें। गुड़ को पूरी तरह से घोलने के बाद इस मिश्रण को बनी हुई चाय में डालें। इससे दूध और गुड़ की प्रतिक्रिया नहीं होगी और चाय फटने से बच जाएगी। 

 

4 of 6
सही दूध का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सही दूध का इस्तेमाल करें

गुड़ वाली चाय को बनाने के लिए हमेशा लो-फैट दूध का इस्तेमाल करें। ऐसा माना जाता है कि फुल क्रीम दूध में फैट ज़्यादा होता है, जिससे फटने की संभावना बढ़ती है। इसलिए गुड़ वाली चाय बनाने के लिए लो-फैट या टोंड दूध बेहतर विकल्प है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सही बर्तन लें - फोटो : Adobe stock
सही बर्तन लें

गुड़ वाली चाय बनाने के लिए हमेशा सही बर्तन का चुनाव करें। ध्यान रखें एल्यूमिनियम या तांबे के बर्तन की जगह स्टील या नॉन-स्टिक पैन में चाय बनाएं। इससे चाय फटने की संभावना कम होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुड़ की मात्रा संतुलित रखें - फोटो : Adobe stock
गुड़ की मात्रा संतुलित रखें

गुड़ वाली चाय में गुड़ की मात्रा को संतुलित रखें। ये बात ध्यान रखें कि ज्यादा गुड़ डालने से दूध की स्थिरता टूट जाती है। हमेशा स्वाद के अनुसार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गुड़ मिलाएं। इससे चाय का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें