Indian Dessert Apple Halwa Recipe: ताजे फल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। फलों में विटामिन और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा में निखार के साथ ही कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक को फलों की सेवन की सलाह दी जाती हैं। इन फलों में सेब को काफी पौष्टिक माना जाता है। प्रतिदिन नाश्ते में एक सेब के सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिलता है और इम्यूनिटी मजबूत रहती है। हालांकि रोज सेब खाना बोरिंग लग सकता है। बच्चे अक्सर फल खासकर सेब खाने से मना कर देते हैं। बुजुर्गों को सेब चबाकर खाने में अधिक मेहनत लगती है। इस कारण बाजार से आए सेब रखे रखे सूख जाते हैं और ताजापन खत्म हो जाता है। अगर आपके घर पर भी सेब है और उसे कोई खा नहीं रहा, तो सेब की लजीज डिश बनाकर सभी को सर्व करें। यहां आपको सेब के हलवे को बनाने की विधि बताई जा रही है। सेब का हलवा स्वादिष्ट तो होगा ही, साथ ही निमोनिया समेत कई बीमारियों से बचाव भी करेगा।
विज्ञापन
2 of 5
सेब का हलवा बनाने की सामग्री
- फोटो : istock
सेब का हलवा बनाने के लिए सामग्री
पांच सेब, दो बड़े चम्मच घी, पांच चम्मच चीनी, एक कप फुल क्रीम दूध, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, दो चम्मच नारियल का पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर।
विज्ञापन
3 of 5
सेब का हलवा
- फोटो : istock
सेब का हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1- सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब का छिलका उतार लें।
स्टेप 2- अब सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
4 of 5
सेब का हलवा
- फोटो : Istock
स्टेप 3- एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून कर अलग कर लें।
स्टेप 4- इसी कड़ाही में कटे हुए सेब डालकर मध्यम आंच में पांच मिनट तक पकाएं।
स्टेप 5- कड़ाही में दूध डालें और कम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। इस दौरान मिश्रण को चलाते रहें।
स्टेप 6- दूध में सेब के टुकड़े स्मैश करते रहें। अब चीनी डालें।