फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: 15 अगस्त पर घर पर बनाएं मोतीचूर के लड्डू, ये रही आसान रेसिपी

Sun, 14 Aug 2022 06:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
laddoo - फोटो : youtube
आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही मुंह मीठा करने के लिए लड्डू भी जरूर होंगे। अक्सर जब किसी शुभ काम को करने के बाद मीठा खिलाने की बारी आती है तो मोतीचूर का लड्डू जरूर याद आता है। तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर इन लड्डूओं को घर में ही बनाकर देखें। स्वादिष्ट होने के साथ ही ये लड्डू बनाने में थोड़े से मुश्किल लगते हैं। लेकिन अगर इस रेसिपी से बनाकर तैयार करेंगी। तो मोतीचूर के लड्डू फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
बेसन - फोटो : istock
मोतीचूर के लड़्डू बनाने की सामग्री
बेसन डेढ सौ ग्राम, पानी, पीला फूड कलर, देसी घी, चीनी करीब तीन सौ ग्राम, केवड़ा जल या गुलाब जल, नींबू का रस, कटा हुआ पिस्ता। 
विज्ञापन

3 of 6
boondi
मोतीचूर के लड़्डू बनाने की विधि
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए पहले बेसन को छान लें। जिससे कि इसमे कोई गांठ ना रह जाए। फिर इस छने हुए बेसन में पीला फूड कलर और आधा चम्मच देसी घी डालें। अब बूंदी बनाने के लिए बेसन का पतला घोल तैयार करें। पतला घोल बनाने के लिए फूड कलर और घी मिले हुए बेसन में पानी डालें। पानी इतना डालें कि बेसन का घोल बना लें। 

4 of 6
लड्डू - फोटो : self
अब बूंदी तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब घी गर्म हो जाए तो किसी छोटे छेद वाली छन्नी के ऊपर बेसन का पतला घोल डालें। छन्नी के छेद से बेसन छनकर तेल में गिरेगा। इन बूंदियों को सुनहरा होने तक तेल में मध्यम आंच पर तलें। फिर इसे बाहर निकाल लें। इसी तरह से सारी बूंदियों को तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलकर रख लें। जब सारी बूंदियां तल जाए तो इनको हाथों से निचोड़कर अतिरिक्त तेल को सोख लें। 
विज्ञापन

5 of 6
मोतीचूर के लड्डू - फोटो : Istock
अब मोतीचूर के लड्डुओं के लिए चाशनी बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए सबसे पहले पैन में पानी के साथ चीनी को डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसे गाढा कर लें। गाढ़ा होने पर चाशनी में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिला दें। चाशनी में नींबू का रस डालने से चीनी लड्डूओं पर नहीं चिपकती हैं। अब इस चाशनी में केवड़ा जल डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
laddoo - फोटो : facebook
जब चाशनी खूब गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। फिर इस चाशनी में बूंदी को मिलाकर ढककर रख दें। जब ये थोड़े ठंडे हो जाए और हाथ से छू सकें। तो इनके लड्डू तैयार कर लें। बस ऊपर से कटे हुए पिस्ते सजाकर सर्व करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें