फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sour Curd Recipes: इन जायकेदार पकवानों को बनाने में करें खट्टे दही का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद

Fri, 04 Aug 2023 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खट्टे दही का इस्तेमाल आप कई तरह के पकवानों आसानी से घर पर बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
दही - फोटो : अमर उजाला
Sour Curd Recipes: गर्मियों के मौसम में दही खाना काफी ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। लोगों का ऐसा मानना होता है कि दही खाने से शरीर को आंतरिक रूप से ठंडक मिलती है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को गर्मी के इस मौसम में काफी फायदा पहुंचाते हैं, जिसके चलते गर्मी में हर घर में दही पाया जाता है पर, कई बार ऐसा होता है कि दही जमाने के बाद लोग उसे इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। कुछ समय बाद रखा हुआ दही खट्टा होने लगता है। बहुत से लोग खट्टे जही को फेंक देते हैं।

क्या आप जानते हैं कि खट्टे दही का इस्तेमाल आप कई तरह की स्वादिष्ट पकवान को बनाने में कर सकते हैं। सुनने में ये अजीब लग रहा है, पर ये सच है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाने में खट्टे दही का इस्तेमाल होता है। 
विज्ञापन

2 of 7
dosa - फोटो : social media
डोसा

स्वादिष्ट डोसा बनाने में खट्टे दही का काफी ज्यादा हाथ होता है। डोसा बनाने के लिए आपको बस चावल का आटा, मेथी दाना और खट्टे दही की जरूरत पड़ेगी। इसको बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मेथी दानों को दही में 3 घंटे के लिए भिगो के बाद इसका बैटर बना लें। बैटर में खट्टा दही डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं और टेस्टी डोसा तैयार करें। 
विज्ञापन

3 of 7
ढोकला - फोटो : Social media
ढोकला

गुजरात का मशहूर ढोकला बनाने के लिए भी आपको खट्टे दही की जरूरत पड़ेगी। इसको बनाने के लिए आपको बस बेसन और दही को मिलाकर बैटर तैयार करना है और इसमें नमक, ईनो और पानी डालना है। इसके बाद विधि के हिसाब से ही ढोकला तैयार करें और अपने घरवालों को खिलाएं। 

4 of 7
Curry - फोटो : istock
कढ़ी

चावल के साथ खाई जाने वाली कढ़ी हमेशा खट्टे दही से ही बनाई जाती है। मीठे दही के इस्तेमाल से इसका स्वाद भी बराबर नहीं आता। अगर आपके पास ज्यादा मात्रा में दही है तो आप कढ़ी बनाकर सभी का दिल जीत सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
idli - फोटो : istock
इडली

डोसा की तरह ही आप घर पर खट्टे दही के इस्तेमाल से स्वादिष्ट इडली तैयार कर सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आप इससे सूजी की इडली भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
छोले भटूरे - फोटो : istock
कुलचा और भटूरा

दिल्ली के मशहूर छोले कुलचे के कुचले और भटूरे तैयार करने के लिए आपको खट्टे दही की जरूरत पड़ेगी। दोनो चीजों में खमीर उठाने के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sour Curd Recipes - फोटो : instagram
दही के आलू

ये सब्जी उत्तर प्रदेश के लोग काफी चाव से खाते हैं। दही के आलू खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आपके पास दही ज्यादा है तो आप दही के आलू बना सकती हैं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें