इस खास ट्रिक से गूंथे मक्के का आटा
- फोटो : Ai generated
नरम मक्के की रोटी के लिए ऐसे गूंथें आटा
मक्के की नरम और स्वादिष्ट रोटी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में डेढ़ से दो कप पानी गर्म करें। पानी हल्का गर्म होने पर इसमें एक चम्मच चिली फ्लेक्स, कद्दूकस की हुई गाजर, कटी हुई मेथी, आधा कप हरा धनिया, आधा कप कटा हुआ कच्चा लहसुन और स्वादानुसार नमक डालें। पानी में हल्का उबाल आने पर तीन से चार कप मक्के का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद कढ़ाही को ढक्कन से ढककर गैस बंद कर दें और मिश्रण को करीब 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। जब आटा हल्का गुनगुना हो जाए, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह गूंथ लें।