फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालक टिक्की रेसिपी: हरी सब्जियों को देखकर मुंह बनाते हैं बच्चे, ऐसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर पालक टिक्की

Sun, 15 Nov 2026 09:50 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Palak Tikki Recipe: रोजाना पालक की सब्जी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इससे स्वादिष्ट और कुरकुरी टिक्की तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस्पी पालक टिक्की - फोटो : Amar Ujala
Palak Tikki Kaise Banayein: सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की ताजी हरी सब्जियां मिलती हैं, जिनमें पालक भी शामिल होता है। आमतौर पर लोग पालक से साग, सब्जी और पराठे बनाकर खाते हैं, लेकिन इससे स्वादिष्ट और कुरकुरी टिक्की भी तैयार की जा सकती है। इस मौसम में गरमा-गरम और चटपटा नाश्ता खाने का अलग ही आनंद होता है। अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार पालक की टिक्की ट्राई कर सकते हैं। आलू, बेसन, प्याज और अलग-अलग मसालों के मिश्रण से बनने वाली यह टिक्की स्वाद में लाजवाब होती है। इसे आप शाम की चाय के साथ भी परोस सकते हैं।
 


इस पालक टिक्की की खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए ज्यादा सामग्री या समय की जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे कम तेल का इस्तेमाल करके तवे पर आसानी से सेंक सकते हैं। स्वादिष्ट और कुरकुरी होने की वजह से यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है। इसे हरी चटनी या खट्टी-मीठी इमली की चटनी के साथ परोसकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट और क्रिस्पी पालक टिक्की बनाने की आसान रेसिपी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस्पी पालक टिक्की - फोटो : Ai Generated
पालक टिक्की बनाने की सामग्री
 
  • 2 कप बारीक कटा हुआ पालक
  • 1 कप बेसन
  • 2-3 उबले हुए आलू
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • जरूरत के अनुसार तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस्पी पालक टिक्की - फोटो : Ai Generated
ऐसे बनाएं पालक टिक्की
 

पालक की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें बारीक काटकर एक तरफ रख दें। अब एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें उबले हुए आलू को कद्दूकस करके मिला दें। इसके बाद इसमें कटा हुआ पालक, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया डालें।



अब इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिश्रण को गूंथ लें।  ध्यान रखें कि टिक्की का मिश्रण न तो ज्यादा गीला हो और न ही बहुत सख्त, ताकि टिक्की आसानी से तैयार हो सके।



मेथी लच्छा पराठा रेसिपी: सर्दियों में लें मेथी लच्छा पराठों का मजा, चटनी और दही के साथ बढ़ जाएगा स्वाद

4 of 5
क्रिस्पी पालक टिक्की - फोटो : Ai Generated
तवे पर ऐसे सेंकें पालक की टिक्की


इसके बाद एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल फैलाएं। अब हाथों पर हल्का तेल लगाकर तैयार मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लें और उसे गोल आकार देते हुए टिक्की बना लें। इसके बाद टिक्की को हल्का दबाकर चपटा करें और गर्म तवे पर रख दें। दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल लगाते हुए टिक्कियों को मध्यम आंच पर सेंकें। इन्हें तब तक पकाएं, जब तक दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस्पी पालक टिक्की - फोटो : Ai Generated
तैयार है टेस्टी और क्रिस्पी पालक टिक्की
 

इस तरह आपकी स्वादिष्ट और कुरकुरी पालक टिक्की बनकर तैयार हो जाएगी। इसे हरी चटनी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोस सकते हैं। शाम की चाय के साथ गरमा-गरम पालक टिक्की का स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। यह नाश्ते के लिए एक अच्छा और आसान विकल्प है। 



रागी-सहजन रोटी: सर्दियों में नाश्ते को बनाएं हेल्दी, जानें रागी-सहजन रोटी की आसान रेसिपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें