कश्मीरी लाल मिर्च
- फोटो : amar ujala
शेजवान चटनी के लिए सामग्री
शेजवान चटनी वैसे तो बहुत तीखी होती है। लेकिन आप चाहें तो मिर्च की वैराइटी से इसे स्वाद के अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं। सूखी लाल मिर्च पंद्रह से बीस चाहिए। साथ में अदरक तीन से चार टुकड़ा, विनेगर तीन चम्मच, सोया सॉस एक चम्मच, लहसुन की कलियां पंद्रह से बीस, नमक स्वादानुसार, तेल सात से आठ चम्मच। दरअसल तेल की मदद से ही ये चटनी बनेगी। वहीं आप चाहें तो लाल मिर्च के रूप में कश्मीरी लाल मिर्च ले सकती हैं। ये कम तीखी होती है।