Rooh Afza Recipe: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों ने अपने खान-पान में बदलाव भी कर लिया है। इस मौसम में लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और जिसके सेवन से शरीर तरोताजा महसूस करता है। इसी वजह से इस मौसम में रूह अफजा शरबत की बिक्री काफी बढ़ जाती है।
बाजार में मिलने वाले रूह अफजा शरबत का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में लोग इसे पीने से पहले सोचते हैं। यदि आपको रूह अफजा शरबत पसंद है, लेकिन आप सिर्फ डर की वजह से इसे नहीं पीते तो घबराएं नहीं। यहां हम आपको घर पर ही इस शरबत को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना केमिकल के इसे घर पर ही तैयार करें। जब ये घर पर तैयार होगा, तो आपको इसे पीने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा।