फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhindi Sabji: इस तरह से बनाएंगे भिंडी तो बार-बार खाने का करेगा मन, रेसिपी को लिख के रख लें

Tue, 15 Apr 2025 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि भिंडी बनाते समय वो कढ़ाई में लग जाती है, या फिर पकती नहीं है तो एक बार हमारी बताई रेसिपी ट्राई करें। 
विज्ञापन
1 of 7
इस तरह से बनाएंगे भिंडी तो बार-बार खाने का करेगा मन - फोटो : Adobe stock
Bhindi Sabji: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में भिंडी मिलने लगती है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे भिंडी की सब्जी पसंद न हो। बच्चे से लेकर बड़े लोग तक भिंडी की सब्जी बेहद चाव से खाते हैं। भिंडी खाने में जितनी लजीज लगती है, उसे बनाना उतना सी कठिन है। दरअसल, भिंडी की सब्जी यदि सही विधि से न बनाई जाए तो या तो ये कच्ची रह जाती है, अन्यथा कढ़ाई में नीचे लगकर जल जाती है। इसी वजह से इसे सही विधि से बनाना बेहद जरूरी होता है।

यदि आप भी स्वादिष्ट भिंडी की सब्जी घर पर बनाने का सोच रहे हैं, तो हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करें। हम यहां आपको भिंडी की सब्जी बनाने की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसको फॉलो करके आप एकदम ढाबा स्टाइल भिंडी की सब्जी बना लेंगी। इसका सेवन आप दाल-चावल के अलावा सिर्फ पराठा या रोटी के साथ भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
इस तरह से बनाएंगे भिंडी तो बार-बार खाने का करेगा मन - फोटो : Freepik.com
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि
  •  भिंडी – 500 ग्राम 
  •  लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  •  अमचूर – 1 टीस्पून
  •  धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  •  जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
  •  गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  •  तेल 
  • प्याज ( वैकल्पिक है )
 
विज्ञापन

3 of 7
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : Instagram
विधि

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे भिंडी की सब्जी खाना पसंद न हो। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो भिंडी को अच्छे से धो लें। ध्यान रखें कि काटने से पहले ही आपको भिंडी धोनी है, वरना ये खराब हो जाएगी।

4 of 7
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : instagram
भिंडी को अच्छी तरह से धोने के बाद लंबा और पतला काट लें और इसकी नमी सुखा लें। इसके बाद अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और हल्का भूनें।
विज्ञापन

5 of 7
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : instagram
यदि आप प्याज डाल रहे हैं तो जीरा भुनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने दें। इसके बाद अब कटी हुई भिंडी डालें और उसमें थोड़ा नमक डालें। 5 मिनट इसे ढककर पकाएं।
विज्ञापन

6 of 7
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब ये थोड़ी सी पक जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर और अन्य मसाले डालें। सभी मसालों को अच्छी तरह से मिक्स करें और ढक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भिंडी की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
10 मिनट इसे बिना ढके ही पकाना है। बस इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि ये कढ़ाई में लगे नहीं। दस मिनट बाद चेक करें, यदि भिंडी सही से पक गई है तो गैस बंद कर दें और इसे गरम ही परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें