How to Make Ready-to-Cook Masala: कभी न कभी आपके मन में भी ख्याल आया होगा कि आखिर कैसे किसी रेस्टोरेंट में पनीर और छोले जैसी सब्जी भी तुरंत तैयार हो जाती है। इसका जवाब है हर रेस्टोरेंट में एक रेडी टू कुक मसाला तैयार रखते हैं। यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
How to Make Ready-to-Cook Masala : अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है कि आखिर रेस्टोरेंट में पनीर, छोले या मिक्स वेज जैसी सब्जियां इतनी जल्दी कैसे तैयार हो जाती हैं। जहां घर पर इन्हीं व्यंजनों को बनाने में लंबा समय लग जाता है, वहीं होटल या ढाबे में इन्हें कुछ ही मिनटों में परोसा जाता है।
दरअसल, इसका राज छिपा है उनके किचन में। जी हां ये राज छिपा है उनके रेडी टू कुक मसाला या ग्रेवी में। ये ग्रेवी पहले से तैयार की जाती है और जरूरत पड़ने पर किसी भी डिश में इस्तेमाल की जाती है। इससे न केवल खाना झटपट बन जाता है, बल्कि स्वाद भी हर बार एक जैसा रहता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही खास ग्रेवी के बारे में जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और हफ्तों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रेडी टू कुक ग्रेवी बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
रेडी टू कुक ग्रेवी बनाने का सामान
5 प्याज
4 टमाटर
2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
10-12 काजू
2 तेजपत्ता
हल्दी
धनिया पाउडर
गरम मसाला
नमक
तेल
विज्ञापन
3 of 6
ग्रेवी बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
ग्रेवी बनाने की विधि
इस ग्रेवी को बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में प्याज को तेल में सुनहरा भूनें। जब प्याज भुन जाए तो इसके बाद फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं। इसके बाद अब कटे टमाटर और काजू डालकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण नरम न हो जाए।
4 of 6
ग्रेवी बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
जब सभी चीजें भुन जाएं तो इसे गैस बंद करके थोड़ी देर ठंडा कर दें। ठंडा होने पर इसे मिक्सर में पीस लें। इसके बाद अब इसे दोबारा गैस पर कढ़ाही रखकर उस में मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला) डालें।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रेवी बनाने की विधि
- फोटो : AdobeStock
मसालों को भूनने के बाद उसमें पिसी हुई सामग्री डाल दें। 5-7 मिनट तक चलाते रहें। बस ये ग्रेवी तैयार है। तैयार ग्रेवी को ठंडा होने दें और एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।
ये ग्रेवी फ्रिज में 7 से 10 दिन तक सुरक्षित रहती है। जब भी कोई डिश बनानी हो, बस इसमें पनीर, छोले या अपनी पसंद की सब्जी डालें और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी होटल जैसी सब्जी।