How to make Eggless Omelette At Home: वेज आमलेट...... सुनने में अजीब लगता है न क्योंकि आमलेट तो अंडे से ही बनता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए खाना नामुमकिन है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो आमलेट को देखते ही ललचाने लगते हैं। ऐसे में उनके लिए अच्छा विकल्प है वेज आमलेट।
तो अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जिन्हें आमलेट खाने की इच्छा होती है तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम लेकर आए हैं एक खास वेज आमलेट की रेसिपी, जो बिना अंडे के बिल्कुल आमलेट जैसा स्वाद देती है। ये देखने में भी आमलेट के जैसे ही लगता है।
खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री आपके किचन में आसानी से मिल जाएगी। ये हेल्दी, प्रोटीन से भरपूर और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली डिश है। नाश्ते या शाम की स्नैकिंग के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे आप ब्रेड के साथ, चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
वेज आमलेट बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
वेज आमलेट बनाने का सामान
1 कप बेसन
1 बारीक कटा प्याज
1 टमाटर बारीक कटा
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
2 टेबल स्पून धनिया पत्ती
¼ टी स्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
तेल (सेंकने के लिए)
विज्ञापन
3 of 6
विधि
विधि
वेज आमलेट बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें। अब एक बाउल में बेसन लें और उसमें हल्दी, नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल तैयार करें।
4 of 6
विधि
ध्यान रखें कि ये घोल न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पतला। अब बारी आती है इसे बनाने की तो सबसे पहले तवा गर्म करें और उसमें हल्का सा तेल लगा दें।
विज्ञापन
5 of 6
विधि
- फोटो : instagram
इसके बाद एक चम्मच में बैटर लेकर उसे तवे पर आमलेट की तरह ही फैला दें। अब इसे सिंकने दें। धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। जब ये पूरी तरह से सिक जाए तो तैयार वेज आमलेट को चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।