फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागी-सहजन रोटी: सर्दियों में नाश्ते को बनाएं हेल्दी, जानें रागी-सहजन रोटी की आसान रेसिपी

Thu, 12 Nov 2026 11:10 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ragi Moringa Roti Recipe: सर्दियों के मौसम में नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो रागी और सहजन के पत्तों की रोटी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे रागी के आटे, ताजे सहजन के पत्तों और कुछ मसालों की मदद से आसानी से 
तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
सहजन के पत्तों और रागी आटे से बनी हेल्दी रोटी - फोटो : Amar Ujala
Ragi Atta Aur Sahjan Patti Roti Kaise Banaen: सर्दियों के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। इस दौरान ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना बेहतर होता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करें। खासकर सुबह के नाश्ते में हेल्दी और पेट भरने वाला विकल्प मिल जाए, तो दिन की शुरुआत अच्छी हो सकती है। आमतौर पर लोग नाश्ते में पराठे, पोहा, उपमा या चीला खाना पसंद करते हैं। हालांकि, रोजाना एक जैसा नाश्ता करने से बोरियत होने लगती है। ऐसे में आप रागी और सहजन के पत्तों से बनी रोटी ट्राई कर सकते हैं।
 


रागी को कैल्शियम और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, वहीं सहजन के पत्तों में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों को मिलाकर तैयार की गई रोटी स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद कुछ मसालों और सब्जियों की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रागी-सहजन रोटी सामग्री - फोटो : Ai Generated
रागी-सहजन रोटी बनाने की सामग्री

 
  • 2 कप रागी का आटा
  • 1 कप सहजन के पत्ते
  • आधा कप बारीक कटा प्याज
  • 3-4 सूखी लाल मिर्च के टुकड़े
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन
  • जरूरत के अनुसार गर्म पानी
  • रोटी सेंकने के लिए तेल
विज्ञापन

3 of 5
रागी-सहजन की रोटी - फोटो : Ai Generated
इस तरह गूंथें रागी-सहजन के पत्तों की रोटी का आटा 
 


सबसे पहले एक बड़े बर्तन में रागी का आटा लें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, सहजन के पत्ते, सूखी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, कद्दूकस किया हुआ नारियल और लहसुन डालें। अब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें। आटा तैयार करते समय सहजन के पत्तों और लहसुन को हाथों से अच्छी तरह मसलकर मिलाएं, ताकि उनका स्वाद आटे में अच्छी तरह समा जाए। इसके बाद आटे को ढककर करीब 30 मिनट के लिए अलग रख दें।


मेथी पूड़ी रेसिपी: सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी मेथी की क्रिस्पी पूड़ी, मिनटों में ऐसे करें तैयार

4 of 5
रागी-सहजन पौष्टिक रोटी - फोटो : Ai Generated
रागी-सहजन रोटी बेलने का सही तरीका

 
सबसे पहले एक प्लेट या उल्टे बर्तन के नीचे गीला सूती कपड़ा बिछा लें। अब आटे की नींबू के आकार की लोई लेकर कपड़े पर रखें। हाथों पर थोड़ा तेल या पानी लगाकर लोई को दबाते हुए पतली और गोल रोटी का आकार दें। इसके बाद गीले कपड़े की मदद से रोटी को सावधानीपूर्वक गर्म तवे पर डालें और कपड़ा हटा लें। रोटी को मध्यम आंच पर करीब एक मिनट तक पकने दें। जब यह हल्की सिक जाए, तो इसके किनारों और ऊपर थोड़ा तेल लगाएं। अब रोटी को पलटकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। ध्यान रखें कि इसे धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं, ताकि रोटी अंदर तक अच्छी तरह पक जाए और कच्ची न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रागी-सहजन की स्वादिष्ट रोटी - फोटो : Ai Generated
रागी और सहजन के पत्तों की रोटी के साथ परोसें ये चीजें


इस तरह आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक रागी-सहजन की रोटी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे गर्मागर्म परोसें और स्वाद बढ़ाने के लिए हरी चटनी, टमाटर की चटनी या ताजे दही के साथ सर्व करें।


चना दाल पूड़ी: त्योहार की थाली में लगाएं स्वाद का तड़का, ऐसे बनाएं चना दाल पूड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें