फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: सर्दियों में खाएं अनानास और बादाम से बना हलवा, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Fri, 23 Dec 2022 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनानास - फोटो : PIXABAY
सर्दियों का मौसम खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए वरदान है। तरह-तरह के फल-सब्जियों के साथ ही पकवान बनाने के विकल्प भी ज्यादा होते हैं। साथ ही इन्हें खाने से शरीर भी सेहतमंद रहता है। अनानास का टेस्ट पसंद है तो इससे तैयार हलवे को जरूर खाना चाहेंगे। सर्दियों में बादाम और अनानास से तैयार हलवा फायदेमंद होता है। खासतौर पर बच्चों को इस हलवे को खिलाएं। इससे ठंड लगने से बचाव होगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा अनानास और बादाम से तैयार हलवा। 
विज्ञापन

2 of 5
बादाम - फोटो : Pixabay
अनानास और बादाम के हलवे की सामग्री
250 ग्राम बादाम, 150 ग्राम देसी घी, 150 ग्राम खोवा, दस से पंद्रह काजू, 250 अनानास, 125 ग्राम चीनी, छोटा चम्मच इलायची पाउडर।
विज्ञापन

3 of 5
halwa - फोटो : istock
अनानास और बादाम का हलवा बनाने की विधि
आप चाहे तो बाजार से अनानास को कटवाकर घऱ लाएं। या फिर घर में ही अनानास को धोकर छील लें और टुकड़ों में काट लें। गैस पर मोटे तले की कड़ाही को गर्म करें। इसमे देसी घी डालें और अनानास को भूनें। धीमी आंच पर अनानास को घी में पकने दें। जब तक कि इसके अंदर का पानी का खत्म हो जाए। 

4 of 5
halwa - फोटो : istock
बादाम के छिलके को निकालकर मिक्सी के जार में पीस लें। अगर बादाम को तीन से चार घंटे भिगोने का समय नही है तो गर्म पानी में दो से तीन मिनट तक बादाम को उबालने के बाद निकाल लें और सारे छिलके उतारें। मिक्सी में बादाम को पीसने के बाद इसे अनानास के साथ कड़ाही में पलट दें। धीमी आंच पर अनानास के साथ इस पेस्ट को भी भूनें। जब दोनों मिलकर बिल्कुल हलवे की तरह हो जाएं तो चीनी मिला दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
halwa - फोटो : istock
चीनी के पिघल जाने के बाद खोवा मिलाएं और धीमी आंच पर चलाते रहें। जिससे कि हलवा तली में लगकर जल ना जाए। अच्छी तरह से पक जाने के बाद गैस बंद कर दें। सबसे आखिर में इलायची पाउडर डालकर चलाएं। बस परोसते समय काजू को बारीक काटकर डालें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें