फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Make Mayonnaise: घर पर भी बना सकते हैं बिना अंडे की मेयोनीज, जानें कैसे ?

Thu, 06 Nov 2025 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Mayonnaise At Home: बाजार वाली मेयोनीज को छोड़कर आप घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं। यहां उसकी आसान विधि दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
Mayonnaise - फोटो : instagram
How to Make Mayonnaise At Home: बाजार में मिलने वाली मेयोनीज में अक्सर अंडा, प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। बहुत से लोग बाजार में मिलने वाली मेयोनीज सिर्फ इसलिए भी नहीं खाते, क्योंकि उसमें अंडा होता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अंडा नहीं खाते, तो घर पर बिना अंडे वाली मेयोनीज बनाना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।

घर की बनी मेयोनीज न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि इसे आप अपनी पसंद के फ्लेवर में भी तैयार कर सकते हैं। इसे सैंडविच, बर्गर, सलाद या स्नैक्स के साथ सर्व किया जा सकता है।

इस लेख में हम आपको बता रहे हैं घर पर आसानी से बनने वाली बिना अंडे की मेयोनीज की रेसिपी, जो कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और कुछ खास टिप्स जिससे आपकी मेयोनीज बिल्कुल मार्केट जैसी क्रीमी और स्वादिष्ट बनेगी।
विज्ञापन

2 of 6
बिना अंडे की मेयोनीज बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
बिना अंडे की मेयोनीज बनाने का सामान
  •  ½ कप ठंडा दूध
  • 1 कप रिफाइंड ऑयल (या ऑलिव ऑयल)
  •  1 टेबलस्पून सिरका या नींबू का रस
  •  ½ टीस्पून नमक
  •  ½ टीस्पून चीनी

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

बिना अंडे की मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में ठंडा दूध डालें और उसे 30 सेकंड तक ब्लेंड करें। अब धीरे-धीरे तेल डालते हुए लगातार ब्लेंड करते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
अब इसमें सिरका, नमक, चीनी और मस्टर्ड पाउडर मिलाएं। इसे एयरटाइट जार में डालकर फ्रिज में रखें। 5–7 दिन तक सुरक्षित रहती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
घर पर मेयोनीज बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

1. घर पर मेयोनीज बनाते समय हमेशा ठंडे दूध का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि गाढ़ापन लाने के लिए दूध ठंडा होना जरूरी है, गर्म या सामान्य तापमान का दूध सही टेक्सचर नहीं देता।

2.  इसे बनाते समय ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा तेल डालने से मेयोनीज फट सकती है, इसलिए तेल को पतली धार में डालते हुए ब्लेंड करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
3. सभी सामान को एक साथ न डालें। सिरका या नींबू रस अंत में डालें। इससे स्वाद संतुलित रहता है और मेयोनीज ज्यादा समय तक खराब नहीं होती।

4. इसे बनाते समय साफ बर्तन और एयरटाइट कंटेनर का प्रयोग करें। किसी भी नमी या गंदगी से मेयोनीज जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए सफाई का खास ध्यान रखें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें