फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Noodles Recipe: बच्चों को इस विधि से बनाकर खिलाएं हेल्दी नूडल्स, बाजार वाले का स्वाद भूल जाएंगे

Sun, 23 Mar 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके बच्चे बार-बार बाजार से नूडल्स लाने की मांग करते हैं तो उन्हें घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी नूडल्स बनाकर खिलाएं। यहां हम आपको इसकी रेसिपी भी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों को इस विधि से बनाकर खिलाएं ये हेल्दी नूडल्स - फोटो : Adobe stock
Healthy Noodles Recipe: आज रविवार का दिन है, ऐसे में हर बच्चे की छुट्टी है। बच्चों के साथ-साथ आज पूरा परिवार घर पर रहता है। ऐसे में कुछ स्पेशल पकवान बनाना तो बनता है। इसी के चलते हम आपको घर पर बाजार जैसे नूडल्स बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।

नूडल्स एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक खूब चाव से खाते हैं लेकिन ये काफी अनहेल्दी होती है। इसी के चलते हम आपको आज हेल्दी नूडल्स बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने परिवार के लिए भी स्वादिष्ट और हेल्दी नूडल्स बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
हेल्दी नूडल्स बनाने का सामान - फोटो : freepik.com
हेल्दी नूडल्स बनाने का सामान
  • गेहूं या मल्टीग्रेन नूडल्स– 1 कप
  • गाजर – ½ कप
  • शिमला मिर्च – ½ कप 
  • बीन्स – ¼ कप 
  • पत्ता गोभी – ½ कप
  • स्वीट कॉर्न – ¼ कप 
  • टमाटर प्यूरी – 2 टेबलस्पून  
  • लहसुन – 2-3 कलियां 
  • प्याज – ½ कप 
  • सोया सॉस – 1 टेबलस्पून  
  • टमाटर सॉस – 1 टेबलस्पून  
  • ऑलिव ऑयल या घी – 1 टेबलस्पून  
  • नमक – स्वादानुसार  
  • काली मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून  
  • ओरिगैनो / मिक्स हर्ब्स – ½ टीस्पून  

 
विज्ञापन

3 of 6
हेल्दी नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

हेल्दी नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको सही नूडल्स का चयन करना है। इसके लिए मैदे से बनी नूडल्स की जगह आटा या फिर मल्टीग्रेन नूडल्स का इस्तेमाल करें। इसे लेकर सबसे पहले पानी में डालकर उबालना है। नूडल्स को उबालने के लिए पानी में थोड़ा सा तेल और नमक अवश्य डालें। पानी में पड़ा तेल नूडल्स को चिपकने नहीं देगा।

4 of 6
हेल्दी नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
5 मिनट नूडल्स को उबलने के बाद इसे छानकर अलग निकाल लें। पानी से छानने के बाद नूडल्स में थोड़ा सा तेल लगा लें, ताकि ये चिपके नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
हेल्दी नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है सब्जियों को तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी या ऑलिव ऑयल डालें। अब इसमें लहसुन और प्याज डालकर फ्राई करें। ये प्याज जब सुनहरा हो जाए तो सभी सब्जियों को एक साथ पैन में डालें और अच्छी तरह से फ्राई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेल्दी नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब इसमें सोया सॉस, टमाटर प्यूरी, टमाटर सॉस, नमक, काली मिर्च और हर्ब्स डालें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और फिर 1-2 मिनट तक पकने दें। अब उबले हुए नूडल्स डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि सारे फ्लेवर अच्छी तरह मिक्स हो जाएं। अब दो से तीन मिनट इसे ढक के रख दें और फिर गरम-गरम परोसें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें