फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिपी: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी बटर नान, खाने वाले भी हो जाएंगे आपके दीवाने

Thu, 02 Sep 2021 09:27 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बटर नान - फोटो : instagram
स्वादिष्ट खाना हम सभी को पसंद है। अक्सर वीकेंड पर या जब भी मन करता है तो हम अपनी पसंदीदा डिश को घर में ही बनाने लगते हैं। घर में पनीर या जब कोई खास सब्जी बनती है, उस दिन बटर नान खाने का मन जरूर करता है। पनीर या किसी खास सब्जी के साथ बटर नान का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा बनता है। हालांकि पनीर की सब्जी के साथ रोटी, पूड़ी या पराठे खाने में उतना स्वाद नहीं आता, जितना बटर नान के साथ उन्हें खाने में आता है। इसी वजह से ज्यादातर रेस्टोरेंट में पनीर की सब्जी के साथ बटर नान ही दिया जाता है। हम सभी लोगों को बटर नान काफी अच्छा लगता है, लेकिन बाजार की तरह कई लोग बटर नान को अपने घर में नहीं बना पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको रेस्टोरेंट जैसी बटर नान को बनाने का तरीका बताएंगे, तो आइए जानते हैं इसकी बनाने की विधि को।
विज्ञापन

2 of 5
बटर नान - फोटो : instagram
बटर नान बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को किसी साफ बर्तन में छान लीजिए। छाने हुए मैदा में हाथ से थोड़ी जगह बनाकर उसमें दही, नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और तेल डालकर हाथ के जरिए सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। इसके बाद आवश्यकता अनुसार गुनगुने पानी को लें और उससे मैदा को गूंथ लें। 
विज्ञापन

3 of 5
बटर नान - फोटो : Social media
ध्यान रखें कि उसे नरम आकार में ही गूंथे। इसके बाद जब आटा चिकना हो जाए, तो उसे 2 से 4 घंटे के लिए किसी ऐसी जगह पर रख दीजिए जहां उसको गर्माहट मिले और वह फूल जाए। यदि आपके पास तंदूर है तो उसे चालू कीजिए। इसके बाद मैदा के 8 से 10 बराबर आकार के गोले बना लें। एक परोथन लगाकर आटे का गोला लीजिए और उसे 8 -10 इंच के व्यास में बेलें।

4 of 5
बटर नान - फोटो : Pixabay
बेलते हुए उसके ऊपर बटर लगाएं। बेलने के बाद नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लें। इसके बाद मोड़े हुए नान के ऊपर दोबारा बटर लगाइए और फिर से मोड़ लीजिए। अब इसे तिकोने आकार को परोथन से लपेटिए और परांठे की तरह पतले आकार में बेलकर तैयार कीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बटर नान - फोटो : Pixabay
इसके बाद बेले हुए नान को गरम तंदूर में सेंकने के लिए रख दीजिए। नान जब ब्राउन होने लगे तो उसे पलट दीजिए। दोनों तरफ ब्राउन हो जाए तो उसे बाहर निकाल लें। आपका बटर नान तैयार हो चुका है। अब आप इसको अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ खा सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें