फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Make Samosa: घर पर बनाएं ऐसे क्रिस्पी समोसे जो पूरे महीने रहेंगे ताजे और स्वादिष्ट

Mon, 16 Jun 2025 10:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Dal Samosa: यहां हम आपको ऐसा समोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो महीने भर स्टोर करके रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर बनाएं ऐसे क्रिस्पी समोसे जो पूरे महीने रहेंगे ताजे और स्वादिष्ट - फोटो : Adobe stock
How to Make Dal Samosa at Home: शाम 4 बजते ही हर किसी का मन कुछ चटपटा खाने को करने लगता है। ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले समोसे, चाट, पापड़ी, मोमो, गोलगप्पे खाकर अपना मन खुश करते हैं। पर रोज-रोज बाहर का खाना आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसा नाश्ता तैयार करने की विधि बताएंगे, जिसे एक बार बनाकर आप महीने भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं दाल के समोसे की, जी हां मूंग दाल का समोसा आसानी से एक महीने तक चल जाता है और इसके खराब होने की संभावना नहीं होती। ऐसे में आप भी बनाकर स्टोर कर लीजिए और रोज-रोज बाहर के खाने के छुट्टी पाइए। 
विज्ञापन

2 of 7
मैदा गूंथने का सामान - फोटो : instagram
मैदा गूंथने का सामान
  •  मैदा – 2 कप
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  अजवायन – ½ टीस्पून
  •  घी – 4 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
  •  पानी 

 
विज्ञापन

3 of 7
मूंगदाल की स्टफिंग बनाने का सामान - फोटो : instagram
मूंगदाल की स्टफिंग बनाने का सामान
  •  मूंग दाल (बिना छिलके) – 1 कप 
  •  सौंफ – 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  •  लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  •  हींग – 1 चुटकी
  •  तेल  

 

4 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा गूंथ कर साइड में रखनी है, क्योंकि इस मैदा को सेट होने में थोड़ा समय लगता है। मैदा गूंथने के लिए सबसे पहले मैदे में नमक, अजवायन और मोयन का तेल डालें। अब इसे हाथ से धीरे-धीरे मिक्स करें। जब ये हल्का गुंथ जाए तो थो़ड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका टाइट मैदा गूंथ लें। जब ये पूरी तरह से सेट हो जाए तो इसे ढक कर रख दें।
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : instagram
इसके बाद बारी आती है स्टफिंग तैयार करने की तो सबसे पहले तो भीगी हुई मूंग की दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद कढ़ाही गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें। अब इस तेल में सौंफ और हींग डालकर भूनें।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : instagram
इसके बाद पिसी हुई दाल इसमें डालें और सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भूनें। इसके बाद इसमें सभी बचे हुए मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। मसाला तैयार होने के बाद इसे भी थोड़ी देर ऐसे ही रख दें और ठंडा होने दें। जब स्टफिंग ठंडी हो जाए तो शुरू करें समोसा बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : instagram
इसके लिए गुंथे हुए मैदा की छोटी लोई लेकर उसे बेलें और फिर इसे बीच में काटकर समोसे तैयार करें। किनारों पर पानी लगाकर समोसा अच्छी तरह से पैक कर दें और फिर इसे गर्म तेल में तल लें। सुनहरा होने के बाद इसे निकालकर एक टिश्यू में निकाल लें और बस आपके ये समोसे तैयार हैं। इसे आप चाय के साथ मेहमानों को परोस सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें