फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Breakfast on Sunday: संडे को सुबह नाश्ते में बनाएं ये खास ब्रेकफास्ट, सबको आएगा पसंद

Sun, 15 Jun 2025 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Special Breakfast on Sunday: आज संडे का दिन है, ऐसे में आप भी अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट नाश्ता बनाने का सोच रही होंगी। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
संडे को सुबह नाश्ते में बनाएं ये खास ब्रेकफास्ट - फोटो : Adobe stock
Special Breakfast on Sunday :  आज संडे, यानि की रविवार-इतवार का दिन है। इस दिन ऑफिसों से लेकर स्कूलों और कॉचिंग की भी छुट्टी होती है। हालांकि अभी स्कूलों में तो अवकाश ही चल रहे हैं, लेकिन कई जगह समर कैंप भी आयोजित होते हैं, पर आज रविवार को सभी का अवकाश होता है। अब जब आज सभी लोग घर पर हैं तो कुछ खास नाश्ता तैयार करना तो बनता है।

संडे के दिन लोग देर से सोकर उठते हैं, ऐसे में हम आपको नाश्ते के कुछ आसान विकल्प बताने जा रहे हैं, जो बनाने में भी काफी आसान है, और जिन्हें खाकर सभी का दिल एकदम से खुश हो जाएगा। हमारे बताए गए इन नाश्तों को बनाना काफी सरल है। 
विज्ञापन

2 of 7
ब्रेड रोल - फोटो : instagram
ब्रेड रोल 

एकदम कुरकुरे ब्रेड रोल हर किसी को खाने में पसंद आएंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलूओं से स्टफिंग तैयार करनी है। इसके लिए आलूओं को अच्छी तरह से मैश करके उसमें मसाले मिक्स करने हैं। चाहें तो आलूओं को मसाले के साथ फ्राई कर सकते हैं, वरना आप इससे भरता भी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ब्रेड रोल - फोटो : instagram
अब हल्का गीले ब्रेड स्लाइस में इसे भर इसे रोल का आकार दें। इसे अच्छी तरह से पैक करें, ताकि ये खुल न जाए। आखिर में इसे या तो डीप फ्राई करें, या फिर आप इसे बेक भी कर सकते हैं। इसे यदि आप तीखी या अमली की चटनी के साथ परोसेंगे तो इसका स्वाद बढ़ जाएगा। 

 

4 of 7
सूजी उपमा - फोटो : instagram
सूजी उपमा

यदि आप कुछ हेल्दी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो सूजी का उपमा एक बेहतर विकल्प है। इसके इस्तेमाल के लिए सूजी, राई, करी पत्ता, प्याज, हरी मटर, गाजर की जरूरत आपको पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं।
विज्ञापन

5 of 7
सूजी उपमा - फोटो : instagram
इसके बाद पैन में सब्जियां भूनें, फिर भुनी हुई सूजी डालें। अब सूजी में पानी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये पूरी तरह से सूख जाएं कि इसे अचार या फिर नारियल की चटनी के साथ परोसें। ये हल्का भी रहेगा और स्वादिष्ट भी। 
विज्ञापन

6 of 7
चीज कॉर्न पराठा - फोटो : Adobe stock
चीज कॉर्न पराठा

कुछ हैवी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो चीन कॉर्न पराठे से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। पराठा भारतीयों का पसंदीदा नाश्ता होता है। इसे बनाने के लिए आपको उबले स्वीट कॉर्न, चीज, हरा धनिया, मसाले, गेहूं का आटा की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चीज कॉर्न पराठा - फोटो : instagram
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कॉर्न और चीज की स्टफिंग तैयार करें। इसके बाद इसे आटे की लोई में भरकर पराठा तैयार करें। अब इसे देसी घी के साथ सुनहरा होने तक सेकें। अच्छी तरह से सेकने के बाद इसे दही और अचार के साथ परोसें और घर वालों का दिल जीतें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें