फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेथी पूड़ी रेसिपी: सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी मेथी की क्रिस्पी पूड़ी, मिनटों में ऐसे करें तैयार

Thu, 05 Nov 2026 12:07 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Methi Puri Recipe: सर्दियों के मौसम में ताजी मेथी से बनी चीजों का स्वाद ही अलग होता है। अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मेथी की क्रिस्पी पूड़ी ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
मेथी की क्रिस्पी पूड़ी - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

Methi Puri Kaise Banaen: भारतीय घरों में नाश्ते से लेकर खास मौकों तक रोटी, पराठे और पूड़ी खूब बनाई जाती हैं। आमतौर पर पूड़ी को आलू की सब्जी के साथ खाना पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम में कुछ अलग और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो ताजी मेथी से बनी कुरकुरी पूड़ी एक अच्छा विकल्प है। इसका स्वाद चाय, अचार और चटनी के साथ और भी बढ़ जाता है। मेथी की खस्ता पूड़ी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद गेहूं का आटा, ताजी मेथी और कुछ मसालों की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेथी पूड़ी सामग्री - फोटो : Ai Generated

मेथी पूड़ी बनाने की सामग्री
 

  • 1 कप गेहूं का आटा

  • आधा कप बारीक कटी ताजी मेथी

  • एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • एक चौथाई छोटा चम्मच हींग

  • स्वादानुसार नमक

  • तलने के लिए तेल

विज्ञापन

3 of 6
मेथी पूड़ी सामग्री - फोटो : Ai Generated

कुरकुरी मेथी पूड़ी के लिए इस तरह गूंथें आटा


सबसे पहले आटा तैयार करें, इसके लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें बारीक कटी हुई मेथी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले और मेथी आटे में बराबर फैल जाएं। अब इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।  थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा सामान्य रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए, इससे पूरियां तलने पर कुरकुरी बनेंगी। आटे को ढककर लगभग 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 

4 of 6
मेथी की पूड़ियां - फोटो : Ai Generated

मेथी पूड़ियों को बेलने का सही तरीका


आटा सेट होने के बाद इसे एक बार फिर अच्छी तरह मसल लें, ताकि यह नरम और चिकना हो जाए। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। प्रत्येक लोई को चकले पर रखकर बेलन की मदद से गोल आकार में बेलें। ध्यान रखें कि पूड़ियां न ज्यादा पतली हों और न ही बहुत मोटी। 
सही मोटाई रखने से पूड़ियां तेल में अच्छी तरह फूलेंगी और अंदर तक पककर कुरकुरी बनेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
खस्ता मेथी पूड़ी - फोटो : Ai Generated

ऐसे तलें मेथी की पूड़ियां

 

सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गर्म होने पर गैस की आंच मध्यम कर दें और इसमें एक-एक करके पूड़ियां डालें। पूड़ियों को पलटते हुए दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसके बाद इन्हें कड़ाही से निकालकर छलनी या किचन पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अगर आप मेथी पूड़ियों को कुछ समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। ध्यान रखें कि गर्म पूड़ियों को डिब्बे में बंद न करें, क्योंकि भाप की वजह से इनका कुरकुरापन खत्म हो सकता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेथी पूड़ी को ऐसे करें सर्व - फोटो : Ai Generated

मेथी पूड़ी के साथ परोसें ये स्वादिष्ट चीजें

 
मेथी की कुरकुरी पूड़ियों को सुबह की चाय के साथ नाश्ते में परोस सकते हैं। इसके अलावा आम के अचार, नींबू के अचार या अपनी पसंद की चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इन्हें सफर के दौरान या हल्की भूख लगने पर स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है।  पूड़ियों को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए एक बात का खास ध्यान रखें। मेथी की पत्तियों को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाकर ही आटे में मिलाएं। इससे आटे में अतिरिक्त नमी नहीं रहेगी और पूड़ियां तलने के बाद ज्यादा कुरकुरी बनेंगी।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें