फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की रोटी: बिना टूटे बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? आजमाएं ये देसी नुस्खा

Thu, 22 Oct 2026 11:45 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bajra Roti: बाजरे की रोटी स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना मानी जाती है। खासकर सर्दियों में इसे खाने का मजा ही अलग होता है. हालांकि, बाजरे का आटा गूंथने से लेकर रोटी को तवे पर सेंकने तक थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। 
विज्ञापन
1 of 6
घर में बाजरे की रोटी बनाने का आसान तरीका - फोटो : Ai Generated/Amar Ujala

Soft Bajra Roti MakingTips In Hindi: सर्दियों में गरमा-गरम बाजरे की रोटी और उसके साथ देसी घी मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। बाजरे की रोटी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे पौष्टिक आहार का हिस्सा भी माना जाता है। हालांकि, इसे बनाते समय अक्सर आटा ठीक से न गूंथने या सही तरीके से न सेंकने के कारण रोटी टूटने लगती है और कई बार सख्त भी हो जाती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, ऐसे में आप कुछ आसान देसी ट्रिक्स की मदद से घर पर ही नरम, मुलायम और बिना टूटे बाजरे की रोटी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बाजरे का आटा - फोटो : Ai Generated
बाजरे का आटा गूथने की सामग्री
 
  • 1 कप बाजरे का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के मुताबिक गुनगुना पानी
  • घी या तेल, परोसने के लिए
विज्ञापन

3 of 6
गूंथा हुआ बाजरे का आटा - फोटो : Ai Generated
बाजरे का आटा गूंथने का सही तरीका
 

सबसे पहले एक बर्तन में बाजरे का आटा लें और उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। आटे को करीब 4-5 मिनट तक हथेलियों से मसलें, ताकि वह नरम और चिकना हो जाए। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सूखा हो और न ही बहुत चिपचिपा। अगर आटा गूंथते समय उसमें दरारें नजर आएं, तो थोड़ा और पानी मिलाकर उसे अच्छी तरह मसल लें। इसके बाद आटे को ढककर 5 मिनट के लिए रख दें, ताकि रोटी बनाते समय आटा आसानी से आकार ले सके और रोटी टूटे नहीं। 


मक्का-मेथी पराठा: सर्दियों की सुबह को बनाएं खास, गरमा-गरम मक्का-मेथी के पराठों के साथ, जानें आसान रेसिपी


मल्टीग्रेन आटा रेसिपी: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, प्रोटीन से भरपूर बनेंगी रोटियां

4 of 6
तवे पर बाजरे की रोटी सेंकने का तरीका - फोटो : Ai Generated
बाजरे की रोटी बेलने का तरीका
 

अब गूंथे हुए आटे की चार बराबर लोइयां बना लें और उन्हें सूखने से बचाने के लिए ढककर रखें। एक लोई लेकर उस पर थोड़ा-सा सूखा बाजरे का आटा लगाएं, इसके बाद इसे साफ सतह या बटर पेपर पर रखकर उंगलियों से हल्के हाथों से थपथपाते हुए गोल रोटी का आकार दें। रोटी को करीब 6 इंच तक बड़ा कर सकते हैं। अगर आकार देते समय किनारों पर दरारें आने लगें, तो उंगलियों की मदद से उन्हें धीरे-धीरे दबाकर ठीक कर लें. वहीं, अगर आपको हाथों से रोटी बनाने में परेशानी होती है, तो लोई को दो बटर पेपर के बीच रखकर हल्के हाथों से दबाएं. इस तरीके से रोटी आसानी से गोल बनेगी और टूटने की संभावना भी कम होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
तवे पर बाजरे की रोटी सेंकने का तरीका - फोटो : Ai Generated
तवे पर बाजरे की रोटी सेंकने का सही तरीका

अब तवे को मध्यम आंच पर अच्छी तरह गर्म करें और तैयार रोटी को सावधानी से तवे पर डालें। जब रोटी की ऊपरी सतह हल्की सूखी नजर आने लगे, तो उस पर थोड़ा पानी छिड़ककर धीरे-धीरे फैला दें। करीब 30 सेकंड बाद रोटी को पलटें और दूसरी तरफ हल्के भूरे निशान आने तक सेंकें। इसके बाद रोटी को दोबारा पलटकर साफ कपड़े की मदद से किनारों पर हल्का दबाव दें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए। अगर आप रोटी को और अच्छी तरह सेंकना चाहते हैं, तो आखिर में इसे सीधे गैस की आंच पर भी रख सकते हैं। हालांकि, ऐसा करते समय सावधानी बरतें, ताकि रोटी जले नहीं और हाथ भी सुरक्षित रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाजरे की रोटी - फोटो : Ai Generated

देसी अंदाज में परोसें गरमा-गरम बाजरे की रोटी
 

जब बाजरे की रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे तवे से उतार लें और ऊपर से थोड़ा देसी घी लगा दें। इससे रोटी का स्वाद बढ़ने के साथ उसकी नरमी भी बरकरार रखने में मदद मिलती है। गरमा-गरम बाजरे की रोटी को आप सफेद मक्खन, गुड़ या लहसुन की चटनी के साथ परोस सकते हैं। इसके अलावा, बैंगन का भरता, दाल और ताजा छाछ के साथ भी इसका स्वाद लाजवाब लगता है। सर्दियों में इस पारंपरिक देसी भोजन का आनंद लें और अपने खाने को स्वादिष्ट बनाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें