फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amla Chutney Recipe: ऐसे बनाएं आंवला की चटनी, ताकि बढ़ जाए खाने का स्वाद

Sun, 30 Nov 2025 05:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amla Chutney Recipe: बाजार में आंवला मिलने लगे हैं, ऐसे में इसकी चटनी बनाकर अपने घरवालों को परोसें....यहां इसकी आसान रेसिपी बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 2
बनाने की विधि - फोटो : instagram
 Amla Chutney Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे आंवले दिखाई देने लगते हैं। विटामिन C से भरपूर आंवला स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे कई तरह से खाया जाता है.. जैसे कि सब्जी, अचार, मुरब्बा और जूस के रूप में, लेकिन आंवले की चटनी एक ऐसा विकल्प है जो हर भोजन के साथ आसानी से खाई जा सकती है।

 खट्टी और हल्की तीखी इस चटनी का स्वाद बिल्कुल अनोखा होता है और ये किसी भी साधारण खाने को भी खास बना देती है। आंवला चटनी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत करती है, पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को पोषण भी देती है। 

सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बहुत कम समय में और बेहद आसान तरीके से घर पर तैयार किया जा सकता है। अगर आप अपने परिवार के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट कुछ बनाना चाहते हैं, तो यह चटनी बेहतरीन विकल्प है।

आंवला चटनी बनाने का सामान
  • 5–6 ताजे आंवले
  • 1 छोटी गुच्छी हरी धनिया
  • 2–3 हरी मिर्च
  •  6–7 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  •  1/2 चम्मच काला नमक
  • स्वाद अनुसार साधारण नमक
  •  थोड़ा सा पानी
  •  1 छोटा चम्मच नींबू रस
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
 बनाने की विधि  - फोटो : instagram
 बनाने की विधि 

सबसे पहले आंवलों को धोकर हल्का उबाल लें ताकि गुठली आसानी से निकल सके। उबले हुए आंवलों को ठंडा करके उनकी गुठली निकाल लें। मिक्सर जार में आंवला, धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें। स्वाद अनुसार नमक और काला नमक मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर इसे बारीक पेस्ट की तरह पीस लें। चाहें तो हल्की खटास के लिए नींबू रस जोड़ सकते हैं। तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें और पराठे, खिचड़ी, चावल या स्नैक्स के साथ परोसें। आंवला चटनी 3–4 दिनों तक फ्रिज में आराम से स्टोर की जा सकती है और हर भोजन को स्वादिष्ट बना देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें