फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Methi Dana Ladoo Recipe: सर्दियों के लिए घर पर इस रेसिपी से तैयार करें मेथी दाना लड्डू

Sun, 30 Nov 2025 10:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Methi Dana Ladoo at Home Recipe: सर्दी के मौसम में मेथी दाने का लड्डू सेहत के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे में हम आपको यहां इसकी रेसिपी बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों के लिए घर पर इस रेसिपी से तैयार करें मेथी दाना लड्डू - फोटो : Adobe stock
Methi Dana Ladoo at Home Recipe: सर्दियां शुरू होते ही घरों में पारंपरिक देसी पकवानों की खुशबू फैलने लगती है। इन्हीं में से एक है मेथी दाना लड्डू, जिसे ठंड के मौसम में खास तौर पर बनाया जाता है। ये न सिर्फ स्वाद में भरपूर होता है बल्कि शरीर को गर्माहट देने, जोड़ों के दर्द को कम करने और एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करता है।

बड़े बुज़ुर्ग हमेशा कहते हैं कि सर्दियों में ताकतवर भोजन शरीर को मजबूत रखता है, और मेथी लड्डू उसी श्रेणी की रेसिपी है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बिल्कुल साधारण होती है। अगर आप सर्दियों में अपने परिवार के लिए कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक तैयार करना चाहती हैं, तो ये लड्डू आपकी किचन लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
मेथी दाना लड्डू बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
मेथी दाना लड्डू बनाने का सामान
  •  मेथी दाना – ½ कप
  •  गेहूं का आटा – 1 कप
  •  घी – 1 कप
  •  गुड़ – 1 कप
  •  बादाम, काजू, पिस्ता – ½ कप
  •  सूखे नारियल का बूरा – ¼ कप

 
विज्ञापन

3 of 7
मेथी दाना लड्डू - फोटो : Adobe stock
विधि

मेथी दाना के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना रातभर भिगोकर सुबह हल्का सा भून लें। अच्छी तरह से भूनने के बाद इसको पीसकर पाउडर बना लें। अब कढ़ाई में घी डालकर गेहूं का आटा धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भूनें। इसके बाद अब सूखे मेवे हल्का भूनकर अलग रख लें।

4 of 7
मेथी दाना लड्डू - फोटो : Adobe stock
आटे में मेथी पाउडर, नारियल और सूखे मेवे मिलाएं। एक अलग बर्तन में गुड़ और 2–3 चम्मच पानी डालकर पिघला लें। गुड़ को पिघलने के बाद गुड़ की चाशनी इस मिश्रण में मिलाएं और हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बांध लें। ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
विज्ञापन

5 of 7
लड्डू बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें - - फोटो : Freepik.com
लड्डू बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें -

1. मेथी का स्वाद संतुलित रखें

मेथी दाना स्वभाव से कड़वा होता है, इसलिए इसे रातभर भिगोना और फिर हल्का भूनकर पीसना बेहद जरूरी है। इससे इसका कड़वापन काफी कम हो जाता है। बहुत अधिक मेथी डालने से लड्डू कड़वे और खाने में भारी हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
लड्डू बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें - - फोटो : Adobe Stock
2. आटे और घी का सही तरह से भूना होना जरूरी है

 गेहूं का आटा धीमी आंच पर गोल्डन रंग आने तक भूनें। कच्चा आटा लड्डू का स्वाद बिगाड़ सकता है और घी भी पूरी खुशबू नहीं छोड़ता। ज्यादा तेज आंच करने पर आटा जल सकता है, इसलिए धैर्य के साथ लगातार हिलाते हुए भूनें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लड्डू बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें - - फोटो : Adobe stock
3. गुड़ की चाशनी को अधिक गर्म न करें

मेथी लड्डू के स्वाद में गुड़ की मिठास सबसे महत्वपूर्ण होती है। चाशनी को बस इतना गर्म करें कि वो पिघल जाए। ज्यादा पकाने पर गुड़ कड़ा हो सकता है और लड्डू बांधना मुश्किल हो जाता है। चाशनी मिलाते ही मिश्रण को तुरंत अच्छी तरह मिलाकर गर्म-गर्म लड्डू बांधें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें