फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sattu Paratha Recipe : गर्मी के इस मौसम में घरवालों को बनाकर खिलाएं सत्तू पराठा, नोट करें रेसिपी

Thu, 04 May 2023 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको सत्तू का पराठा बनाने की सिंपल रेसिपी बताएंगे, ताकि गर्मियों में आपकी हेल्थ भी बेहतर रहे। 
 
विज्ञापन
1 of 6
paratha - फोटो : Istock
Sattu Paratha Recipe : गर्मियों के इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में ज्यादा तला-भुना खाना स्वास्थ खराब कर देता है। ऐसे में इस मौसम में सत्तू से बनी चीजों का सेवन करना काफी फायदेमंद बताया जाता है। काले चने से तैयार किया गया सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप इसे सुबह पीकर घर से निकलते हैं तो दिन भर आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है। इसके सेवन के बाद आपका शरीर ठंडा रहता है और लू से बचा रहता है।

वैसे तो लोग इसका ड्रिंक बनाकर पीना ज्यादा पसंद करते हैं, पर कई जगह सत्तू का पराठा बनाकर नाश्ते में खाया जाता है। अगर आप नाश्ते में इसे खाते हैं तो इससे पाचनक्रिया बेहतर बनी रहती है। इसके साथ ही ये पेट से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करता है। ऐसे में आज हम आपको सत्तू का पराठा बनाने की सिंपल रेसिपी बताएंगे, ताकि गर्मियों में आपकी हेल्थ भी बेहतर रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
Sattu - फोटो : getty images
सामग्री
  • सत्तू– 2 कप
  • गेहूं का आटा- 3 कप
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • लहसुन– 5 कूटी हुई
  • प्याज – दो बारीक कटे
  • अदरक- एक चम्मच बारीक कटे
  • अमचूर– एक चम्मच
विज्ञापन

3 of 6
sattu
  • हरी मिर्च- 2 से 3 बारीक कटी हुई
  • नींबू- एक
  • हरी धनिया– 2 से 3 चम्मच कटी हुई
  • नमक– स्वादानुसार
  • घी- दो चम्मच
  • सरसों तेल– आधा कटोरी

4 of 6
wheat flour - फोटो : iStock
सबसे पहले गूंथ लें आटा

सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप आटा गूंथ कर रख लें। इसके लिए छने हुए आटे में एक चम्मच घी और आधा चम्मच नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला कर इसमें पानी डालकर गूंथ लें। अब इसे साइड में रख दें। 
विज्ञापन

5 of 6
paratha - फोटो : istock
मसाला बनाने की विधि

सत्तू का मसाला बनाने के लिए एक कटोरी में सत्तू, अदरक, लहसुन, कटा हुआ हरा धनिया, अजवाइन, नींबू का रस और दो चम्मच सरसों का तेल अच्छे से मिलाएं। सब चीजों को मिलाकर साइड में रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
paratha
पराठा बनाने की विधि

पराठा बनाने से पहले आटे को फिर से एक बार गूंथ लें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। अब आलू पराठा की तरह ही इसमें सत्तू का मसाला बनाकर भर दें और हल्के हाथ से बेलें। जब ये बन जाए तो गर्म तवे पर इसे सुनहरा होने तक सेकें। अचार और दही के साथ इसे गर्मागर्म ही सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें