फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keri Ki Chutney : गर्मियों में शरीर के लिए फायदेमंद है कैरी की चटनी, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Wed, 03 May 2023 01:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कैरी की चटनी बनाना सिखाएंगे, ताकि आप भी आसान तरीके से इसे बनाकर तारीफ बटोर पाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
Keri Ki Chutney - फोटो : instagram
Keri Ki Chutney : गर्मियों का मौसम आते ही आम और आम से बनी चीजों का ख्याल जहन में आने लगता है। अगर बात करें कच्चे आम की तो इसे कैरी कहा जाता है। भारत में कैरी की चटनी काफी मन से खाई जाती है। इस मौसम में ये ना सिर्फ स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसे खाने से कई तरह के फायदे भी होते हैं।

कैरी की चटनी को खाने के बाद पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही ये आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मददगार होती है। अगर आप इसे लंच में या स्नैक्स के साथ परोसेंगी तो खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा। आज की खबर में हम आपको कैरी की चटनी बनाना सिखाएंगे, ताकि आप भी आसान तरीके से इसे बनाकर तारीफ बटोर पाएं। इसे बनाना बेहद ही आसान हैं तो आइए देर ना करते हुए आपको कैरी की चटनी बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
keri - फोटो : सोशल मीडिया
कैरी की चटनी बनाने के लिए सामग्री
  • कैरी (कच्चे आम) – 2
  • हरा धनिया – 200 ग्राम
  • हरी मिर्च – 5-6
  • लहसुन – 7-8 कली (वैकल्पिक)
  • भुना जीरा – 1/2 टी स्पून
विज्ञापन

3 of 6
Coriander
  • नारियल के टुकड़े – 2
  • नींबू रस – 1 टी स्पून
  • चीनी – 1 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार

4 of 6
Keri - फोटो : अमर उजाला।
विधि

कैरी की चटनी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले कैरी को अच्छे से धो लें। अब इसे सूती कपड़े में बांध कर अच्छे से सुखा लें। सुखाने के बाद इसे छीलकर कैरी के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद हरे धनिए मिर्च और लहसुन को भी धो कर काट लें।
विज्ञापन

5 of 6
mixer - फोटो : istock
अब इसे पीसने के लिए एक जार में ये सारा सामान डाल दें। इसके साथ ही भुना जीरा, नारियल के टुकड़े, 1 चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक और 1 चम्मच नींबू का रस डालें। इस जार को बंद करके एक बार मिक्सी चला दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Keri Ki Chutney - फोटो : instagram
एक बार दरदरा पीसने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी और डालें और फिर बंद करके अच्छे से पीस लें। जब ये अच्छे से पिस जाए तो इसे एक कटोरे में निकाल लें और स्टोर करके फ्रिज में रखें। खाने के साथ-साथ ये स्नैक्स के साथ भी काफी अच्छी लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें