फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Types Of Gujiya: होली पर बना सकती हैं 5 तरह की गुजिया, सभी के स्वाद हैं एक-दूसरे से अलग

Thu, 27 Feb 2025 01:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप इस बार होली के त्योहार में कुछ अलग सी गुजिया बनाना चाहती हैं तो हम यहां आपको अलग प्रकार की गुजिया बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली पर बना सकती हैं 5 तरह की गुजिया - फोटो : Adobe stock
Types Of Gujiya: होली का त्योहार आते ही महिलाएं इस सोच में डूब जाती हैं कि वो घर पर क्या-क्या बनाएं। इसके लिए वो कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। महिलाएं पहले से प्लानिंग करना शुरू कर देती हैं कि कौन-कौन से पकवान कब बनाने हैं।

होली के सबसे खास पकवानों में गुजिया का नाम आता है, जो हर घर में बनाई जाती है। इसी के चलते हम आपको पांच अलग तरह की गुजिया के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि जब आपके घर मेहमान आएं तो उन्हें आपके घर की गुजिया सबसे अलग लगे। 
विज्ञापन

2 of 6
मावा गुजिया - फोटो : instagram
 मावा गुजिया

यदि आप हमेशा की तरह ही पारंपरिक गुजिया बनाना चाहती हैं तो खोया की गुजिया सबसे बेस्ट विकल्प है। इस गुजिया में मावा, ड्राई फ्रूट्स, नारियल और चीनी के मिश्रण से भरा जाता है। इसे घी में तलकर या बेक करके बनाया जा सकता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।   
विज्ञापन

3 of 6
चॉकलेट गुजिया - फोटो : instagram
 चॉकलेट गुजिया

होली पर बच्चों के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो चॉकलेट गुजिया का चयन करें। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि देखने में भी अलग लगती है।  इसमें मावा और ड्राई फ्रूट्स के साथ चॉकलेट मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।  

4 of 6
नारियल गुजिया - फोटो : instagram
नारियल गुजिया
  
ये गुजिया नारियल प्रेमियों के लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए मावा की जगह सूखा नारियल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह हल्की और हेल्दी भी होती है। इसका स्वाद मावा गुजिया से अलग होता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सूजी की गुजिया - फोटो : instagram
सूजी की गुजिया

अगर आप हल्की और क्रिस्पी गुजिया खाना पसंद करते हैं, तो सूजी (रवा) की गुजिया ट्राई करें। इसमें भुनी हुई सूजी, चीनी और मेवे मिलाकर भरावन तैयार किया जाता है। ये खाने में मावा गुजिया के जैसी ही लगती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलकंद गुजिया - फोटो : instagram
गुलकंद गुजिया

सबसे अलग गुजिया तैयार करना चाहते हैं तो गुलकंद गुजिया एक बेहतर विकल्प है। ये बाकि गुजिया से काफी अलग स्वाद की होती है। इसे आप होली वाल दिन ही तैयार करें, तभी इसका स्वाद अच्छा लगेगा। तो बस इस होली पर इन अलग-अलग तरह की गुजिया बनाएं और त्योहार का आनंद लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें