फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली पार्टी में मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट पकवान, बड़ों के साथ बच्चे भी चाव से खाएंगे

Mon, 25 Mar 2024 07:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप होली के त्योहार पर अपने रिश्तेदारों और मेहमानों को खुश करना चाहती हैं, तो उन्हें कुछ स्वादिष्ट पकवान जरूर परोसें। 
विज्ञापन
1 of 6
होली 2024 - फोटो : istock
25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ये त्योहार न सिर्फ रंगों की वजह से बल्कि खाने-पीने की वजह से भी काफी फेमस है। दरअसल, होली पर लोग एक-दूसरे के घर बधाई देने और रंग खेलने जाते हैं। इसी के चलते सभी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

सभी घरों में गुजिया तो जरूर बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में तरह-तरह के पकवान बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती हैं। इन सभी पकवानों को बनाना काफी आसान भी है। 
विज्ञापन

2 of 6
 टमाटर की चाट - फोटो : instagram
 टमाटर की चाट

आप अपने मेहमानों को बनारस की मशहूर चाट बनाकर खिला सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाकर आप तैयार करके रख सकते हैं और मेहमानों के आने पर उसे दोबारा तवे पर तड़का लगाकर भून सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
शुगर फ्री मालपुआ - फोटो : सोशल मीडिया
शुगर फ्री मालपुआ

त्योहार के मौसम में हर कोई काफी ज्यादा मिठाई खाता है। ऐसे में तबियत खराब होने का भी डर बना रहता है। इसी के चलते आप शुगर फ्री मालपुआ बनाकर अपने मेहमानों को परोस सकते हैं। 

4 of 6
tiranga sandwich - फोटो : instagram
वेज सैंडविच

अपने मेहमानों को आप वेज सैंडविच बनाकर खिला सकती हैं। ये बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं और बड़ों को भी ये बेहद पसंद आता है। ऐसे में आप होली पर वेज सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दही वड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

दही वड़ा

होली पर तकरीबन हर किसी के घर में दही वड़ा बनाया जाता है। आप भी इसे पहले से तैयार करके फ्रिज में रख सकते हैं। फ्रिज का रखा दही वड़ा हर किसी को पसंद आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलू की टिक्की - फोटो : istock
आलू की टिक्की

अगर मेहमानों को कुछ चटाकेदार खिलाना चाह रहे हैं, तो घर ही कुरकुरी आलू की टिक्की उन्हें बनाकर खिलाएं। इसे खाकर आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें