फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली के लिए झटपट तैयार करें साबूदाना के पापड़, ये रही रेसिपी

Sat, 23 Mar 2024 10:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप होली के लिए साबूदाना के पापड़ तैयार करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
होली के लिए अभी से तैयार करके रखें साबूदाना के पापड़ - फोटो : instagram
होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हर कोई एक ही रंग में रंग जाता है। होली खेलने के बाद लोग एक-दूसरे के घर बधाई देने जाते हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार करके रखते हैं। इन पकवानों में गुजिया, नमकीन, सेव, मठरी आदि चीजें शामिल होती हैं। इन सभी चीजों के अलावा होली पर चिप्स पापड़ बनाने की प्रथा भी है। हर घर में होली से पहले लोग तमाम तरह के चिप्स और पापड़ तैयार करते हैं।

अगर आप भी पापड़ बनाने का सोच रहे हैं, तो साबूदाना के पापड़ एक बेहतर विकल्प है। साबूदाना का पापड़ बनाना बेहद आसान है और इसे आप एक बार बनाकर लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि इनका सेवन आप व्रत-उपवास में भी कर सकते हैं। तो चलिए देर ना करते हुए आपको साबूदाना का पापड़ बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
होली के लिए अभी से तैयार करके रखें साबूदाना के पापड़
साबूदाना के पापड़ बनाने के लिए सामान

साबूदाना - 1 कप
जीरा
सेंधा नमक -  स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 6
साबूदाना - फोटो : istock
विधि

वैसे तो साबूदाना के पापड़ बनाना बेहद ही आसान है, लेकिन इसे बनाने की विधि सही तरह से पूरी करना बेहद जरूरी है। साबूदाना के पापड़ बनाने से पहले कई बार साबूदाना को अच्छी तरह से धो जरूर लें।

4 of 6
साबूदाना
साबूदाना धोने के बाद एक बड़े कटोरे में साबूदाना से तीन गुना पानी डालकर इसे भिगो कर रख दें। दो से तीन घंटे के बाद जब ये सही तरह से फूल जाए तो एक बड़े भगोने में पानी लेकर उसे उबालना शुरू करें। जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें भिगो कर रखा गया साबूदाना डालकर पकाएं।
विज्ञापन

5 of 6
होली के लिए अभी से तैयार करके रखें साबूदाना के पापड़ - फोटो : istock
इसके बाद इसमें नमक और जीरा भी डालकर इसे मिक्स करें। ध्यान रखें कि इसे लगातार चलाते रहेंगे, तभी ये सही से पकेगा। अगर इसे चलाएंगे नहीं तो ये नीचे चिपक सकता है। जब ये घोल एकदम सफेद हो जाए तो गैस बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली के लिए अभी से तैयार करके रखें साबूदाना के पापड़ - फोटो : instagram
अब एक बड़ी पॉलीथीन लेकर चमचे की मदद से गोल-गोल पापड़ बना लें। पापड़ बनने के बाद दो से तीन दिन की तेज धूप में इसे सुखा लें। जब से सही से सूख जाए तो इसे तेल या घी में तलकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं। इसमें आपने सेंधा नमक डाला है। ऐसे में आप इसका सेवन व्रत में भी कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें