फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025 Special Snacks: मेहमानों के लिए इस विधि से तैयार करें नमकपारा और मसाला काजू, बनेंगे एकदम खस्ता

Thu, 13 Mar 2025 08:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली पर झटपट बनने वाले स्नैक्स में नमकपारा और मसाला काजू बेहतरीन विकल्प हैं। ये क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स होली के मज़े को दोगुना कर देते हैं। आइए आसान विधि से इन्हें बनाना सीखें।

विज्ञापन
1 of 7
मेहमानों के लिए इस विधि से तैयार करें नमकपारा और मसाला काजू - फोटो : instagram

Holi 2025 Special Snacks: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इसकी धूम कई-कई दिन पहले से ही बाजारों और घरों में दिखाई देने लगती है। इस पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। इस साल 13 मार्च के दिन होलिका दहन होगा, वहीं 14 मार्च को होली खेली जाएगी। ऐसे में आपने भी इसकी तैयारी शुरू कर ही दी होगी।

होली पर हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। यदि आप भी कुछ खास बनाना चाहती हैं तो आसान विधि से नमकपारा और मसाला काजू तैयार करें। ये दोनों नाश्ते महीनेभर के लिए स्टोर करके रखे जा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए हुए आपको नमकपारा और मसाला काजू बनाने की विधि बताते हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
नमकपारा बनाने का सामान - फोटो : instagram
 नमकपारा बनाने का सामान
  •  मैदा – 2 कप  
  •  सूजी – 2 टेबलस्पून (अधिक कुरकुरेपन के लिए)  
  • नमक – 1/2 टीस्पून  
  •  अजवाइन – 1 टीस्पून  
  •  घी – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)  
  •  पानी – आवश्यकतानुसार 
  • तेल – तलने के लिए  
 
विज्ञापन

3 of 7
नमकपारा बनाने का सामान - फोटो : instagram
विधि

नमकपारा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे का डो तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।  

4 of 7
नमकपारा बनाने का सामान - फोटो : instagram
अब बारी आती है नमकपारा काटने की तो पहले लोई बनाकर इसे बड़ा सा बेल लें। अब चाकू या कटर से छोटे-छोटे डायमंड शेप में काट लें। अब कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर नमकपारे तलें, जब तक वे सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। इसे तेज आंच पर न तलें, वरना ये कच्चे रह जाएंगे। आखिर में नमकपारे को ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। 
विज्ञापन

5 of 7
नमकपारा बनाने का सामान - फोटो : instagram
चटपटा मसाला काजू बनाने का सामान
  •  काजू – 1 कप  
  •  बेसन – 2 टेबलस्पून  
  •  चावल का आटा – 1 टेबलस्पून 
  •  हल्दी – 1/2 टीस्पून  
  •  लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून  
  •  चाट मसाला – 1 टीस्पून  
  •  नमक – स्वादानुसार  
  •  गरम मसाला – 1/2 टीस्पून  
  •  पानी – 2-3 टेबलस्पून 
  •  तेल – तलने के लिए  

 
विज्ञापन

6 of 7
नमकपारा बनाने का सामान - फोटो : instagram
विधि

एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालकर थोड़ा पानी मिलाएं। काजू को इस मसालेदार घोल में डालकर अच्छी तरह से लपेट लें। कढ़ाई में तेल गरम करें और काजू को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नमकपारा बनाने का सामान - फोटो : instagram
यदि आपको तला हुआ नहीं खाना है तो हेल्दी ऑप्शन के लिए बेक या एयर फ्राई भी कर सकते हैं। ठंडा होने पर कुरकुरे मसाला काजू तैयार हैं। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा और चाट मसाला छिड़ककर फ्लेवर बढ़ा सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें