होली के मौके पर इन 5 स्वादिष्ट मिठाइयों को बनाकर अपने परिवार और दोस्तों को खिलाएं। इनमें पारंपरिक मिठाइयां शामिल हैं, जो त्योहार को और भी खास बना देंगी।
विज्ञापन
1 of 11
होली पर अपनों के लिए बनाएं ये पांच तरह की मिठाई
- फोटो : Adobe stock
Holi 2025: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट मिठाइयों का होता है। इस मौक पर लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं। इसी के चलते हर किसी के घर पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में आप भी इस खास मौके पर घर पर बनी मिठाइयों से अपनों का स्वागत करें।
यहां हम आपको पांच तरह की पारंपरिक मिठाइयों की रेसिपी बता रहे हैं, जो होली के जश्न में मिठास घोल देंगी। इन सभी मिठाइयों को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती हैं।
विज्ञापन
2 of 11
मालपुआ
- फोटो : Instagram
मालपुआ
मालपुआ बनाने के लिए आपको 1 कप मैदा, ½ कप दूध, ½ कप खोया, ½ चम्मच इलायची पाउडर, 1 चम्मच सौंफ, 1 कप चीनी, 1 कप पानी (चाशनी के लिए) और तलने के लिए घी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 11
मालपुआ
- फोटो : Instagram
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, दूध, खोया, सौंफ और इलायची पाउडर मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। अब चाशनी के लिए चीनी और पानी को उबाल लें।आखिर में गरम घी में घोल को डालकर गोल मालपुए तलें और तुरंत चाशनी में डाल दें। इसे गरमागरम ही परोसें, तभी इसका स्वाद अच्छा आता है।
4 of 11
ठंडाई फिरनी
- फोटो : instagram
ठंडाई फिरनी
फिरनी एक स्वादिष्ट और ठंडी मिठाई होती है, जिसमें ठंडाई का फ्लेवर डाला जाता है। इसे बनाने के लिए 1/2 कप बासमती चावल, 4 कप दूध, ½ कप चीनी, 2 चम्मच ठंडाई पाउडर , 1/2 चम्मच इलायची पाउडर और बादाम और पिस्ता की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
5 of 11
ठंडाई फिरनी
- फोटो : Instagram
विधि
फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को भिगोकर पीस लें। अब दूध को उबालकर उसमें पिसे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब ये गाढ़ा हो जाए तो चीनी और ठंडाई पाउडर डालें। आखिर में इसे ठंडा करके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और सर्व करें।
विज्ञापन
6 of 11
शक्करपारे
- फोटो : instagram
शक्करपारे
शक्करपारा बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए 2 कप मैदा, ½ कप सूजी, ½ कप चीनी, ¼ कप घी और घी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
7 of 11
शक्करपारे
- फोटो : instagram
विधि
इसे बनाने के लिए मैदा, सूजी और घी मिलाकर सख्त आटा गूंध लें। इसे बेलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। गरम तेल में कुरकुरा होने तक तल लें। चीनी की चाशनी बनाकर इसमें डिप करें और ठंडा होने दें। चाशनी में डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहें, वरना ये आपस में चिपक जाएंगे।
8 of 11
नारियल बर्फी
- फोटो : instagram
नारियल बर्फी
इसे बनाने के लिए आपको 2 कप नारियल का बूरा, 1 कप कंडेंस्ड मिल्क. ½ चम्मच इलायची पाउडर और 1 चम्मच घी की जरूरत पड़ेगी।
9 of 11
नारियल बर्फी
- फोटो : instagram
विधि
इसे बनाने के लिए कंडेंस्ड मिल्क और नारियल को मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो घी और इलायची डालें। अब इसे एक प्लेट में फैलाकर ठंडा करें और टुकड़ों में काट लें।
10 of 11
बेसन के लड्डू
- फोटो : इंस्टाग्राम
. बेसन के लड्डू
इसे बनाने के लिए आपको 2 कप बेसन, 1 कप चीनी पाउडर, ½ कप घी, 1 चम्मच इलायची पाउडर और ¼ कप कटे हुए मेवे की जरूरत पड़ेगी।